फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firing on newly elected village head

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर फायरिंग

Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Firing on newly elected village head
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान पर फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। गांव रहमतपुर में नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान व उसके पति पर चुनावी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी, जिसमें वे बाल-बाल बचे। मामले में ग्राम प्रधान पति की ओर से दस लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
थाना क्षेत्र के गांव रहमतपुर निवासी आलोक की पत्नी रेनू ग्राम प्रधान पद पर विजयी हुई हैं। आलोक ने तहरीर देकर बताया कि पत्नी के प्रधान पद पर जीतने के कारण गांव के ही कुछ लोग उनसे रंजिश रखने लगे। इसके चलते जैसे ही वह सोमवार को ग्राम प्रधान पत्नी के साथ मतगणना केंद्र से जीतने के बाद घर लौटा, आरोपियों ने उसके घर के सामने पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। ग्राम प्रधान रेनू ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे वह किसी तरह जान बचाकर घर में घुस गई। फायरिंग की आवाज सुनकर आलोक बाहर निकला तो उस पर भी फायर किए गए, जिसके बाद उसने भी किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रधान पति आलोक की तहरीर पर मामले में गांव के ही सुक्रमपाल, विनोद, शिवा, अंकित, कपिल, विशाल, रजत, सोमित, नवीन व एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed