{"_id":"6355836c0cd44f395565815e","slug":"fireworks-on-india-s-victory-muzaffarnagar-news-mrt6108336175","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की जीत पर जमकर मनाई दीवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत की जीत पर जमकर मनाई दीवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघषपूर्ण मुकाबले में भारत की जीत होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। लोगों ने पटाखे छोड़ खुशी का इजहार किया।
पाकिस्तान के साथ हुए मैच को लेकर लोगों में सुबह से ही उत्सुकता बनी थी। मैच शुरू हुआ तो उतार-चढ़ाव में लोग मशगूल होते चले गए। भारतीय बॉलर की अच्छी गेंदबाजी की सभी ने सराहना की। इसके बाद भारत की बैटिंग में विराट कोहली की शानदार पारी ने सभी का दिल जीत लिया। आखिरी गेंद पर जैसे ही चौका मारा गया लोग खुशी से झूम उठे। एक-दूसरे को गले लगाया। उत्साह और खुशी में लोगों ने पटाखे छोड़े और दीवाली मनाई। क्रिकेट प्रेमी संदीप कुमार ने कहा कि दीवाली की खुशी दोगुनी हो गई है। यश कुमार, रामकुमार सहित शहर के सभी क्रिकेट प्रेमी इसे दीवाली के त्योहार पर डबल खुशी मान रहे हैं।