फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fireworks on BJP's victory in three states

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर आतिशबाजी

Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fireworks on BJP's victory in three states
शहर के ​शिव चौक पर भाजपा की जीत पर अतिशबाजी करते कार्यकर्ता। संवाद
- शिव चौक पर एकत्र कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी
विज्ञापन


फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर/खतौली/बुढ़ाना/जानसठ। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। शिव चौक पर मिठाई बांटी और आतिशबाजी की गई।
रविवार को चार राज्यों में हुई मतगणना के बाद तीन में जीत हासिल करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ता शिव चौक पर एकत्र हुए। उल्लास के बीच मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर शिव चौक के चारों तरफ रास्तों पर जाम लग गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत पाया है। भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं की बदौलत जीत मिली है। पूर्व विधायक अशोक कंसल, डॉ. सुनीता बालियान, पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल पाल, जगदीश पांचाल, रोहताश पाल, बिजेंद्र पाल, वैभव त्यागी, संजय अग्रवाल, श्रीमोहन तायल, रक्षित नामदेव, शरद शर्मा, गीता जैन, राहुल, शलभ, रेणू गर्ग, विवेक त्यागी, विशाल, हरीश अहलावत, दुलारी मित्तल, राधे वर्मा, शादाब हसन, कंवरपाल, संजय मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन

खतौली में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में स्थित घंटाघर के निकट आतिशबाजी करते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर पंकज भटनागर, अमित जैन, अजय भूर्जी, शिवम खटीक, सुंदर धारीवाल, मुकेश चंदेल, सुरेश आर्य,अमित त्यागी, बिजेंद्र पांचाल, रजत जैन, प्रवीन ठकराल, अजय जैन, रामफल, अनिल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुढ़ाना में व्यापारियों ने कस्बे के छोटे बाजार में जीत का जश्न मनाया। बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों को लड्डू बांटे गए। व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेश संगल के छोटा बाजार स्थित प्रतिष्ठान पर व्यापारी एकत्र हुए। इस मौके पर राजेश संगल, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन विनोद सैनी, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक संगल, अंकित गर्ग, शुभम गोयल, सुशील तायल, अमरीश बंसल, इकरार कुरैशी व अनिल जैन मौजूद रहे। जानसठ कस्बे में भी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई में बांटी और जश्न मनाया। इस दौरान एलडीबी के चेयरमैन बृजेश रस्तोगी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीश खटीक, ललित सैनी, सतीश भाटी, मनीष कुमार बंसल, रजनीश सैनी, ऋतुराज गुर्जर, विकास सैनी मौजूद रहे।


कपिल देव ने संभाली थी दमोह की जिम्मेदारी
मुजफ्फरनगर। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल को मध्य प्रदेश के दमोह जिले में चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने बताया कि जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की जीत पर खुशी जताई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed