फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firefighting facility will be available soon in Jansath-Budhana

जानसठ-बुढ़ाना में जल्द मिलेगी अग्निशमन सुविधा

Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Firefighting facility will be available soon in Jansath-Budhana
जानसठ-बुढ़ाना में जल्द मिलेगी अग्निशमन सुविधा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना व जानसठ क्षेत्र में रहने वाले आमजन व किसानों की एक चिंता सोमवार को समाप्त हो गई, कि आग से हादसा होने के बाद उनके यहां जल्द सहायता नहीं पहुंच पाएगी। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में जनपद के उक्त् क्षेत्र में बने दो नए फायर स्टेशन का लोकार्पण कर जनता को सौंप दिए। 673.68 लाख से बुढ़ाना व 840.63 लाख से सवा दो साल में बनकर तैयार हुए जानसठ फायर स्टेशन पर एक-एक दरोगा, एक-एक दीवान व चार-चार सिपाही, एक-एक गाड़ी व उनके चालकों की तैनाती कर दी है। वहां पर एक-एक प्रशासनिक भवन के अलावा दो-दो दर्जन आवास व सभी मूलभूत सुविधाएं दी है। कार्यदायी संस्था सी एंड डीएस जल निगम मेरठ ने 21 अक्टूबर 2021 को दोनों भवन विभाग को हस्तांतरित कर दिये थे।
जानसठ के राठौर में अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन
जानसठ। सहारनपुर कमिश्नरी के कस्बा देवबंद में एटीएस कैंप व जानसठ में बने फायर स्टेशन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण का बटन दबाने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने गांव राटौर में अग्निशमन केंद्र का उद्घाटन किया। वीरपाल निर्वाल ने कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। इस दौरान देवबंद में लोकार्पण का लाइव टेलीकास्ट भी ग्रामीणों को दिखाया गया। ब्लाक प्रमुख नरेंद्र सिंह, एसडीएम जनेंद्र कुमार, एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, तहसीलदार संजय कुमार, खतौली विधायक पुत्र प्रभात सैनी, एएसपी मंडी कृष्ण कुमार, प्रधान योगेंद्र बालियान, पूर्व प्रधान बबलू चौधरी, तन्जेब सिंह, एसएसओ नरेश कुमार, रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आग लगने के नुकसान से मिलेगा छुटकारा: उमेश
बुढ़ाना। क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक ने बसी रोड पर अग्निशमन केंद्र के नए भवन का उद्घाटन किया। इससे पहले देवबंद में मुख्यमंत्री ने इस केंद्र का लोकार्पण किया था। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक ने कहा कि इस अग्निशमन केंद्र से क्षेत्र में आग लगने से होने वाले नुकसान से छुटकारा मिलेगा। बहुत जल्द बुढ़ाना में रोडवेज बस अड्डे की सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी, सीएफओ कुमार रमा शंकर तिवारी, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ विनय गौतम, बीडीओ कपिल कुमार व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed