फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firecracker smoke enemy of heart and lungs

पटाखे का धुआं दिल और फेफड़ों का दुश्मन

Sun, 23 Oct 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Firecracker smoke enemy of heart and lungs
मुजफ्फरनगर। पटाखे सेहत के लिए खतरनाक है। ध्वनि और वायु प्रदूषण से पर्यावरण बढ़ने का खतरा है। पटाखों के कारण दिल और नेत्र रोगियों की भी परेशानी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि दिवाली पर्व पर पटाखों की आवाज और धुआं लोगों को काफी नुकसान पहुंचाता है। यह मरीजों के लिए घातक साबित हो सकता है। कई जगह देखा जाता है कि लोग पोटाश का इस्तेमाल करते हुए तेज आवाज करते हैं। यह लोगों के लिए बहुत ही खतरनाक है, क्योंकि उसका धुआं व्यक्ति के फेफड़ों को प्रभावित करता है। इसलिए पटाखे छुड़ाने से बचे और हो सके तो ग्रीन पटाखों का ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

दिल के मरीजों के लिए खतरनाक है पटाखे
न्यूरोसिटी हॉस्पिटल के फिजियोथेरेपी डॉ. अंकित चौधरी ने कहा कि पटाखों से प्रदूषण होता है, जिसकी वजह से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है। खासकर मरीजों के लिए तो यह बहुत ही हानिकारक है। उन्होंने कहा कि दिल और फेफड़े से जुड़ी बीमारी वाले व्यक्ति को तो पटाखों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। पटाखे का धुआं आंख, दिल और फेफड़ों को सबसे ज्यादा प्रभावित करता है। गंधक पोटाश सबसे ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि वो पूरी तरह से दिल पर अटैक करता है, जिससे दिल काम करना बंद कर देता है और शरीर के दूसरे पार्ट्स पर काफी असर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में रहेगी इमरजेंसी सुविधा
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय समेत जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर 24 घंटे इमरजेंसी सुविधाएं रहेगी। इसी के साथ सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दिवाली के मद्देनजर इमरजेंसी की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक और स्टाफ मौजूद रहेगा। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से तुरंत निपटा जा सके। कई बार पटाखे छुड़ाते वक्त आग लग जाती है, जिसमें लोग झुलस जाते हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए इंतजाम किए हैं। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी। ताकि मरीज की हालत को देखते हुए जिला अस्पताल या कई और भी ले जाया जा सके।

जिला चिकित्सालय पुरुष के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में दिवाली को लेकर विशेष ड्यूटी लगाई गई है। यहां 24 घंटे चिकित्सक के साथ स्टाफ रहेगा। फिजिशियन के साथ अन्य डॉक्टर भी तैनात रहेंगे। सभी औषधियों की व्यवस्था की गई है। जिला चिकित्सालय में हर समय एंबुलेंस भी रहेगी, जिससे किसी भी तरह की परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed