फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Firearm factory caught in the forest of village Malira, two arrested

गांव मलीरा के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार

Thu, 23 Dec 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Firearm factory caught in the forest of village Malira, two arrested
शहर कोतवाली पुलिस द्वारा बरामद अवैध हथियार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गांव मलीरा के जंगल में पकड़ी तमंचा फैक्टरी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने बाग में चलाई जा रही अवैध तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मल्हुपुरा निवासी इरफान सैफी और योगेंद्रपुरी रहमतनगर निवासी जाहिद को गिरफ्तार किया है। इनका एक साथी मल्हुपुरा निवासी नईम फरार है।
शहर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ गांव मलीरा के जंगल में स्थित एक आम के बाग में छापा मारा। पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाते दो लोगों को दबोचा। मौके पर पांच पिस्टल, एक माउजर, छह तमंचे, छह कारतूस व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने प्रेसवार्ता में बताया कि जाहिद पिस्टल और तमंचे बनाता है। नईम और इरफान उनकी सप्लाई करते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में मांग के आधार पर ये तमंचे बनाकर सप्लाई करते हैं। नईम फिलहाल पिस्टल व तमंचों की सप्लाई करने के लिए बाहर गया है। इन्होंने विस चुनावों को ध्यान में रखते हुए छह माह पहले ही अवैध शस्त्र बनाने का काम शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचा 2500, पिस्टल 25000 में बेचते थे
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी व उनका साथी तमंचा 2500 व पिस्टल 25000 में बेचते थे। गिरोह के सदस्य पैसे लेने के बाद पिस्टल न देकर धोखाधड़ी भी करते थे। बताया कि इस बार एक माउजर भी बरामद हुआ है। उसमें एक बार में बीस गोलियों की मैग्जीन लगती है। गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों ने पिस्टल बनाने के लिए छह फर्मा तैयार किए थे। फर्मा भी बरामद हुए है। इनकी मदद से छोटे, बड़े पिस्टल बनाए जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed