{"_id":"62d84705bb44427abd72e31b","slug":"fire-in-paper-mill-extinguished-in-seven-and-a-half-hours-muzaffarnagar-news-mrt5978249198","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर मिल में लगी आग, पौने सात घंटे में बुझाई गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर मिल में लगी आग, पौने सात घंटे में बुझाई गई
विज्ञापन
सिल्वर पल्प मिल में लगी आग बुझाते कर्मचारी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। भोपा मार्ग स्थित सिल्वर पल्प पेपर मिल में वेस्ट पेपर में मंगलवार की देर रात अचानक आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर दिया। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों ने मिल कर्मचारियों के सहयोग पौने सात घंटे में आग पर काबू पाया।
भोपा रोड पर राजेश जैन की सिल्वर पल्प एंड पेपर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से पेपर मिल है। पेपर मिल के यार्ड में 1500 टन वेस्ट पेपर रखा हुआ था। मंगलवार देर रात करीब पौने तीन बजे इस वेस्ट पेपर में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर तुरंत ही मिल संचालक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। सूचना मुख्य दमकल अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी और दमकल अधिकारी विश्वास गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया। हवा चलने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। आसपास की पेपर मिलों से भी पानी से भरे टैंकर मंगाए गए। इसके बाद सुबह लगभग साढे़ नौ बजे आग पर काबू पाया जा सका।
जलती बीड़ी फेंकने से लगी आग
दमकल अधिकारियों को आशंका है कि किसी कर्मचारी के जलती बीड़ी फेंकने के कारण आग लगी थी। जिस स्थान पर आग लगना बताया गया, वहां पर बिजली कनेक्शन नहीं था। नुकसान के बारे में पेपर मिल मालिकों ने नहीं बताया है।