फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in the house of an engineer posted in the Defense Ministry, loss of Rs 40 lakh

Muzaffarnagar News: रक्षा मंत्रालय में तैनात इंजीनियर के घर लगी आग, चालीस लाख का नुकसान

Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house of an engineer posted in the Defense Ministry, loss of Rs 40 lakh
मुजफ्फरनगर। शहर की उत्तरी रामपुरी में रहने वाले रक्षा मंत्रालय में तैनात इंजीनियर के घर में शनिवार देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई, जिसमें लगभग चालीस लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। घर में मौजूद परिवार के पांच लोगों ने बामुश्किल जान बचाई। आग के दौरान गैस सिलिंडर भी फट गया, जिससे दशहत फैल गई। दमकल विभाग की टीम ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन



सुबोध कुमार दिल्ली रक्षा मंत्रालय में इंजीनियर है। उनका परिवार शहर के उत्तरी रामपुरी में शाहबुद्दीनपुर रोड पर रहता है। दो दिन पहले उनका पथरी का आपरेशन हुआ था। शनिवार रात में वह अपने घर पर पत्नी प्रियंका, बेटे आर्यन व आरव व माता शकुंतला देवी के साथ थे। वह अपने घर मेंं दूसरी मंजिल पर रहते है। नीचे हिस्से में उनके दुपहिया वाहन खड़े रहते है और अन्य सामान रखा रहता है। वहां पर सुबोध कुमार केे परिवार ने अपने एक परिचित की साझेदारी में रेडिमेट सूट बनाने का भी कार्य किया हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार रात में निचले हिस्से में रखे फ्रिज में शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। पास में खड़ी बाइक ने भी आग पकड़ ली। इसके बाद वहां आग फैलती चली गई। आग की तपिश व धुआं दूसरी मंजिल पर पहुंचा तो वहां मौजूद परिजनों को आग का पता चला। तब वह घर की छत पर पहुंचे और पड़ोसियों के घर के अंदर से निकल कर अपने घर के बाहर पहुंचे। सैकड़ों लोग एकत्र हो गए। उधर, किसी ने आग की सूचना दमकल विभाग को दे दी तब दो पानी से लदे दो टैंकरों के साथ टीम मौके पर पहुंची। बाद में एक अन्य टैंकर भी मंगाया गया। दमकल टीम ने भारी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। बताया कि आग निचले हिस्से से दूसरी व तीसरी मंजिल तक पहुंच गई थी। रसोई में रखा सिलिंडर भी फटा तो पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबोध कुमार की पत्नी प्रियंका ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि घर में रखा घरेलू सभी सामान, बैंक की पासबुक, जेवर, मार्कशीट, स्कूूटी, बाइक आदि सामान जला है। सुबोध कुमार ने लगभग चालीस लाख का नुकसान होना बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed