{"_id":"6653ae869b4b94f0d4098254","slug":"fire-broke-out-in-scrap-warehouse-loss-worth-several-lakhs-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-123003-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कई लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कबाड़ के गोदाम में आग लगी, कई लाख का नुकसान
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार को राणा चौक के पास कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। आग लगने से कई लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
नई मंडी के बझेड़ी निवासी वसीम का राणा चौक के पास डब्ल्यू एस ट्रेडिंग के नाम से स्क्रैप का गोदाम है। रविवार सुबह आठ बजे उधर से जा रहे कुछ लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा तो उन्होंंने गोदाम मालिक को सूचना दी। उन्होंने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल टीम फायर टैंकर लेकर मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
दमकल अधिकारी आरके यादव ने बताया कि आग स्क्रैप के बीच रखे कबाड़ में लगी थी। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है फिर भी माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी थी। आग से नुकसान के बारे में गोदाम मालिक ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। कई लाख का नुकसान हुआ है। संवाद