फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire broke out in paper mill in Muzaffarnagar and loss of 50 lakh

Muzaffarnagar: पेपर मिल में लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, 50 लाख रुपये का हुआ नुकसान

Sat, 13 Apr 2024 10:38 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

Muzaffarnagar News : मुजफ्फरनगर में शनिवार सुबह एक पेपर मिल में आग लग गई। आग लगने से 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
Fire broke out in paper mill in Muzaffarnagar and loss of 50 lakh
मुजफ्फरनगर में पेपर मिल में आग लगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में भोपा मार्ग पर पारिजात पेपर मिल में शनिवार सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने आसपास की पेपर मिलों से पानी कें टैंकर मंगवाकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


बताया गया कि पारिजात पेपर मिल में शनिवार सुबह काम चल रहा था लेकिन, जिधर वेस्ट पेपर पड़ा हुआ था वहां पर मजदूर काम नहीं कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात कारणों से वहां आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पहुंची। टीम ने आसपास के पेपर मिलों से पानी के टैंकरों को मंगा कर आग बुझाने का प्रयास किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

टीम के अनुसार, 10 टैंकरों की मदद से दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी के मालिक नीरज जैन ने बताया कि आग कैसे लगी यह पता नहीं लगा है। लेकिन लगभग 50 लाख का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed