फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire brigade team of eight districts are engaged in extinguishing fire at Bindal Paper Mill in Muzaffarnagar

UP: 30 घंटे में भी नहीं बुझी आग, पिघल कर गिरे गार्डर, बाल-बाल बचे दमकलकर्मी, मौके जुटी आठ जिलों की टीमें

Tue, 30 May 2023 09:30 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 30 May 2023 09:30 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : 30 घंटे में भी आग नहीं बुझी है। आठ जिलों की फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने में जुटी हुई हैं। इस दौरान दमकलकर्मी भी बाल-बाल बचे।

विज्ञापन
Fire brigade team of eight districts are engaged in extinguishing fire at Bindal Paper Mill in Muzaffarnagar
पेपर मिल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बिंदल पेपर मिल में लगी आग 30 घंटे बाद भी पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। आग से पेपर मिल की छत में लगे लोहे के गार्डर और टीन शेड पिंघल कर नीचे गिर गए। गर्डर के नीचे तैयार किया गया माल दब गया। दमकलकर्मी भी बाल-बाल बच गए। गैस कटर से गार्डर काट कर माल को निकाला गया।

विज्ञापन


भोपा मार्ग स्थित बिंदल पेपर मिल में सोमवार अलसुबह लगभग चार बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग को बुझाने के लिए मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, शामली, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, बिजनौर दमकल विभाग के 80 से ज्यादा कर्मी लगे हैं। पेपर मिल में काम करने वाले 100 कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। मगर, अभी भी आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।
विज्ञापन


मंगलवार को आग बुझाने का काम चल रहा था। बचा हुआ माल एक गोदाम की छत के नीचे रखा था। अचानक लोहे के गर्डर आग में पिंघल गए। गार्डर के साथ छत की टीन शेड भी नीचे आ गिरी। वहां काम कर रहे मजदूर तो किसी तरह बच गए, लेकिन तैयार पड़ा माल दब गया। इसके बाद पेपर मिल कर्मचारियों ने गैस कटर से गार्डरों को काटा और जेसीबी की मदद से दबा माल निकाला। गोदामों में रखे पेपर के रोल को बचाने की कवायद भी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मोहब्बत से चोरी तक: यूक्रेन की एलिना का ये कैसा सच, हर कोई हैरान, हरिद्वार में हुआ था देसी छोरे से प्यार

आग पर काफी नियंत्रण पा लिया गया हैं। अब आग की लपटें नहीं उठ रही हैं। गोदामों में रखे पेपर के रोल और पानी के कारण बेकार हो गए माल के नीचे सुलग रही आग को बुझाने के लिए कार्रवाई की जा रही हैं। आग बुधवार सुबह तक ही पूरी तरह शांत हो पाएगी। - सीएफओ प्रमोद शर्मा

यह भी पढ़ें: बुझे घरों के तीन चिराग: न किशोर बचा न बचाने वाले दोस्त, एक झटके में 3 जिंदगियां खत्म, पूरे गांव में पसरा मातम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed