फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fire breaks out in leakage gas cylinder in Janakpuri

लीकेज सिलिंडर में लगी आग, महिला सहित दो लोग झुलसे

Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in leakage gas cylinder in Janakpuri
देवबंद। नगर के मोहल्ला जनकपुरी में लीकेज गैस सिलिंडर में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। आग बुझाने में एक महिला सहित दो लोग झुलस गए। इन्हें प्राथमिक उपचार के लिए बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया । दमकल कर्मियों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

हनुमान चौक पर स्थित मोहल्ला जनकपुरी निवासी उमेश बंसल की परिवार की महिला रसोई में खाना बना रही थी। इस दौरान गैस खत्म होने पर उसने दूसरे सिलिंडर लगाया और जैसे ही उसे जलाया तो सिलिंडर ने आग पकड़ ली। महिला शोर मचाते हुए रसोई से बाहर निकल गई। महिलाओं की आवाज सुनकर घर में मौजूद उमेश बंसल और उनकी भाभी सरोज बंसल जैसे ही आग बुझाने के लिए रसोई में घुसे तो वह आग की चपेट में आकर झुलस गए। इस दौरान आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दोनों लोगों को बामुश्किल बचाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। आग में झुलसे दोनों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। जनकपुरी निवासी अमित तायल ने बताया गैस सिलिंडर लीकेज होने के चलते आग लगी है। इसे दमकलकर्मियों ने बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed