फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financial rights of chairperson Anju Agarwal seized

चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार सीज

Wed, 20 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Financial rights of chairperson Anju Agarwal seized
मुजफ्फरनगर नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। टिपर वाहनों की आपूर्ति, वॉल पेंटिंग और सीएमओ ऑफिस के पास कचरा एकत्र कराने के कक्ष के निर्माण प्रकरण में शिकायतों के बाद शासन ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने इसकी पुष्टि की है। उधर, अग्रवाल का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
शासन के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने वित्तीय अधिकारी सीज करने के संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें पालिकाध्यक्ष की ओर से शासन के निर्देशों की अवहेलना करने, निर्धारित समयावधि में नोटिस का जवाब उपलब्ध नहीं कराने और पालिका परिषद को वित्तीय हानि पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं।
विज्ञापन

सभासद राजीव शर्मा ने इस मामले की शिकायत की थी। इसके बाद पालिकाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस दिया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत वॉल पेंटिंग और अन्य कार्यों की शिकायत के बाद जांच कराई गई थी, जिसमें पालिकाध्यक्ष को वित्तीय अनियमितताओं का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पष्टीकरण नहीं दे पाईं चेयरपर्सन तो अधिकारों पर चली कैंची
मुजफ्फरनगर। दो साल पुराने पालिका के 35 टिपर वाहन खरीद मामले की गूंज लखनऊ तक हुई थी। मई 2020 में नगर पालिका ने 35 गारबेज टिपर वाहन खरीद के लिए टेंडर जारी किए थे। इसके लिए मैसर्स गोल्डन ट्राइंगल सर्विसेज फर्म को टेंडर स्वीकृत हुआ था। फर्म की ओर से केवल 11 वाहनों की डिलीवरी की गई, जबकि पालिका प्रशासन ने 82 लाख रुपये का फर्म को अग्रिम भुगतान कर दिया। नियमानुसार और टेंडर की शर्त के आधार पर 35 वाहनों की खरीद सुनिश्चित होने के साथ ही पालिका में वाहनों की आपूर्ति हो जाने पर यह भुगतान होना था। कंपनी के खिलाफ शहर कोतवाली में 82 लाख रुपये का गबन करने के मामले में फर्म और ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज है। शासन ने सरकारी संपत्ति को लेकर लापरवाही माना है। इनमें भी चार या पांच टिपर ही प्रयोग किए जा रहे हैं। कंपनी की ओर से निविदा की सभी शर्तों को पूरा नहीं किया गया है। इसके अलावा वॉल पेंटिंग में पालिकाध्यक्ष का नाम लिखवाना और चित्र बनवाने को शासन ने गलत माना है। विज्ञापनों का प्रकाशन भी राष्ट्रीय समाचार पत्रों के बजाए स्थानीय समाचार पत्रों में कराया गया।

पालिका के धन का किया दुरुपयोग
शिकायतकर्ता सभासद राजीव शर्मा और मनोज वर्मा का कहना है कि चेयरपर्सन ने जो भ्रष्टाचार किया था, वह सबके सामने हैं। पार्किंग की नीलामी को लेकर भी रिकवरी जारी की गई थी। शासन में जांच चल रही है, आने वाले दिनों में और कई मामले खुलेंगे।
अभी शासन के आदेश की जानकारी नहीं : अग्रवाल
पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल का कहना है कि अभी तक उन्हें शासन के आदेश की जानकारी नहीं है। वह पूरी जानकारी होने के बाद ही कुछ कह सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed