फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Financial company's Sangam manager accused of embezzling Rs 3.27 lakh

Muzaffarnagar News: फाइनेंशियल कंपनी के संगम मैनेजर पर 3.27 लाख रुपये गबन करने का आरोप

Tue, 10 Mar 2026 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Financial company's Sangam manager accused of embezzling Rs 3.27 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारत फाइनेंशियल इंक्लुजन लिमिटेड (इंडसइंड बैंक) के संगम मैनेजर पर 18 लोन धारकों से तीन लाख 27 हजार 532 रुपये वसूल कर रुपये गबन करने का आरोप लगाया गया है। शाखा प्रबंधक ने आरोपी कर्मचारी घटायन निवासी निखिल के खिलाफ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शाखा प्रबंधक अंकुर त्यागी ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कंपनी की बुढ़ाना मोड मुजफ्फरनगर शाखा में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत आरोपी निखिल का काम महिलाओं को दिए गए छोटे ऋण की साप्ताहिक किस्तों का संग्रह करना था। आरोप है कि उसने कंपनी के 18 सदस्यों से लोन कलेक्शन और प्रीपेमेंट के नाम पर करीब 3 लाख 27 हजार 532 रुपये वसूल किए, लेकिन यह रकम कंपनी के खाते में जमा नहीं कराई और अपने पास रख ली।
विज्ञापन


जब कंपनी के सदस्यों से इस संबंध में जानकारी मिली तो उन्होंने आरोपी कर्मचारी से पूछताछ की। इस दौरान उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जल्द पैसा जमा करने का आश्वासन दिया, लेकिन इसके बाद वह बिना बताए घर चला गया। कई बार संपर्क करने के बावजूद न तो उसने रकम वापस की और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि जब वह आरोपी मैनेजर के घर बात करने पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने का प्रयास करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।

शाखा प्रबंधक का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में शहर कोतवाली में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब एसएसपी को शिकायती पत्र दिया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed