{"_id":"65d1f4676f847a41170f82b6","slug":"fighting-over-minor-dispute-six-including-women-injured-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-117140-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मामूली विवाद में मारपीट, महिलाओं सहित छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मामूली विवाद में मारपीट, महिलाओं सहित छह घायल
विज्ञापन
(फोटो समाचार)
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला करके 4 महिलाओं सहित 6 लोगों को घायल कर दिया। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
कोतवाली जानसठ के गांव राजपुर कलां में नाली की सफाई करने को लेकर सोनू पुत्र किशनपाल और पड़ोसी कल्लू पुत्र रामपाल पक्ष के लोगों के बीच मामूली कहासुनी हो गई। आरोप है कि इस मामले को लेकर कल्लू पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों से सोनू पक्ष के लोगों को हमला कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर जान बचाई। हमले में सोनू पक्ष से महिला उर्मिला, अंतिम, ज्योति, गुड्डी, आरती व किरणपाल घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने आरती को हड्डी टूटने की वजह से जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। सोनू पुत्र किरणपाल ने थाने में तीन व्यक्तियों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी जनक सिंह चौहान का कहना है कि मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।