फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fighting for refusing to play cricket in front of the house

घर के सामने क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट

Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Fighting for refusing to play cricket in front of the house
घर के सामने क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। घर के पास क्रिकेट खेलने से मना करने पर मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
रतनपुरी के गांव रियावली निवासी बिलेंद्र पुत्र बलजोर ने तहरीर में बताया कि गांव का ही युवक राहिल अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर उनके घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। जब बिलेंद्र ने उन्हें वहां क्रिकेट खेलने से मना किया, तो राहिल उसके साथ गाली गलौज करता हुआ वहां से चला गया। कुछ देर बाद राहिल अपने पिता सिद्अली पुत्र सद्दीक और भाई जफर अली और भांजे मोबीन निवासी मंदवाड़ा थाना बुढ़ाना को साथ लेकर उसके घर में घुस आया। इन लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में बिलेंद्र, विपिन और सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को सरकारी अस्पताल बुढ़ाना भेजा, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित बिलेंद्र की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed