फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fight between former BJP MLA and a officer in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh

मुजफ्फरनगर: समाधान दिवस में भिड़े तहसीलदार और पूर्व विधायक, जानें आखिर क्या है पूरा मामला

Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sun, 08 Aug 2021 12:13 AM IST
सार

समाधान दिवस पर भाजपा के पूर्व विधायक और तहसीलदार आपस में भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन
Fight between former BJP MLA and a officer in Muzaffarnagar of Uttar Pradesh
मुजफ्फरनगर में तहसील में हंगामा करते पूर्व विधायक - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में शनिवार को तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में परिजनों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व विधायक की तहसीलदार से नोकझोंक हो गई। तहसीलदार का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उन्हें चांटा मारने की धमकी दी है, उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से भी की। पूर्व विधायक ने तहसीलदार पर डीएम को भी गुमराह करने का आरोप लगाया। बाद में पहुंचे डीएम ने पूर्व विधायक को उनके मामले में जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


जानसठ विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सुरेशचंद तितौरिया का कहना है कि उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और डेढ़ साल बाद भी पैतृक संपत्ति को राजस्व रिकॉर्ड में परिजनों के नाम पर नहीं चढ़ाया गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार है, हर व्यक्ति का काम समय पर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस पर उनकी तहसीलदार अभयराज पांडेय से तीखी नोकझोंक हो गई। शोरशराबा सुनकर पहुंचे इंस्पेक्टर जानसठ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed