{"_id":"5af345654f1c1b9c098b90c6","slug":"fever-will-stop-homeopathic-medicines","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक दवाईयों से रोकेंगे बुखार का प्रकोप : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक दवाईयों से रोकेंगे बुखार का प्रकोप : सैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 10 May 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के आयुष मंत्री डॉक्टर धर्मसिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश ही नहीं पूरे देश में होम्योपैथिक वायरल बुखार प्रतिरोधी दवाई पिलाने का अभियान मुजफ्फरनगर से प्रारंभ हो रहा है। पूरे प्रदेश में बुखार का प्रकोप रोकने का हम होम्योपैथिक के माध्यम से प्रयास कर रहे हैं।
होम्योपैथिक चिकित्सक भी इस अभियान में अपना सहयोग कर रहे हैं। इस अभियान से आशा और संगिनी भी जुडे़गी। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से अपेक्षा की कि इस अभियान से ग्राम प्रधानों को जोडे़ और गांव का कोई भी ऐसा बच्चा अथवा बड़ा न बचना चाहिए, जो किवायरल बुखार प्रतिरोधी दवा न पिएं।
श्रीराम कॉलेज में वायरल ज्वर प्रतिरोधी दवा पिलाए जाने के अभियान का आयुष मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मेहनत की कमाई दवाईयों में खर्च हो जाती है। कभी-कभी बुखार के कारण कई जानें चली जाती है। होम्योपैथिक और यूनानी ऐसी दवाईयां हैं. जिनका कोई साइड इफेक्ट नहीं है और केवल छह माह में एक बार पीनी है। इनके मुकाबले एलोपैथिक दवाईयां बड़ी महंगी है।
विज्ञापन
इस जनपद से शुरुआत होने के बाद अब पूरे प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान चलेगा। बच्चे से लगाकर बडे़ तक सभी के लिए एक समान डोज है और यह डोज होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा हर सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, होम्योपैथिक अस्पताल तथा निजी होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा निशुल्क पिलाई जाएगी।
आयुष मंत्री ने कहा कि इसी प्रकार आयुर्वेदिक काढे़ का भी अपना अलग महत्व है और इसका भी कोई दुष्प्रभाव नही है। उन्होंने कहा कि हमारे आसपास आयुष दवाइओं का भंडार है। तुलसी के पत्ते और गिलोये की बेल का काढ़ा बुखार में बहुत फायदेमंद है।
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान और विधायक उमेश मलिक ने अभियान का शुभारंभ वायरल प्रतिरोधक दवाई पीकर किया। डॉ बालियान ने रसोईमाता, आंगनबाड़ी और आशा के मानदेय का मुद्दा भी उठाया। डीएम राजीव शर्मा ने कहा कि यदि बुखार आ जाता है तो पांच दिन से पहले नहीं जाता। बुखार की एक चेन चलती रहती है। एक-एक करके पूरे परिवार को घेर लेता है।
बुखार रोकने में यह अभियान सार्थक सिद्ध होगा। बीते वर्ष जिले में पांच लाख लोग बुखार की चपेट में आए थे। इस अभियान को स्वस्थ रहिए स्वस्थ रखिए’ का नारा दिया गया। इस अवसर पर डॉ सुभाषचंद्र शर्मा अध्यक्ष आयुष बोर्ड, सीडीओ अर्चना वर्मा, सीएमओ पीएस मिश्रा, जिला होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी रश्मि कांबोज, क्षेत्रीय आयुुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आशा बजाज, होम्योपैथी चिकित्सक, प्राइवेट होम्योपैथी चिकित्सक संघ के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे।
भाजपाइयों ने किया स्वागत
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहे पर आयुष मंत्री धर्मसिंह सैनी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डॉ ओमपाल सैनी, वैभव त्यागी, तेजपाल सैनी, नाएर सिंह आदि शामिल रहे।