फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fever killed three villagers

जटवाड़ा में बुखार से तीन ग्रामीणों की मौत

Fri, 11 Nov 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Nov 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Fever killed three villagers
बुखार।
मोरना के गांव जटवाड़ा में बुखार से पीड़ित चल रहे तीन मरीजों की बृहस्पतिवार को एक ही दिन में मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्ची और चिकित्सक की पत्नी भी शामिल है। इसके अलावा ग्राम प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण बुखार से जूझ रहे हैं। मरीजों की लगातार मौतों से ग्रामीणों में दहशत है।  उन्होंने बुखार पर नियंत्रण के लिए गांव में ही हेल्थ कैंप लगाने की मांग की है। 
विज्ञापन


ककरौली क्षेत्र के गांव जटवाड़ा में बृहस्पतिवार सुबह गांव के चिकित्सक मनव्वर हुसैन जैदी की 48 वर्षीय पत्नी फातमा की बुखार से मौत हो गई। इसी दौरान गांव निवासी अंजुम अली की 12 वर्षीय पुत्री आसमां ने बुखार के कारण ही दम तोड़ दिया। इनके शवों को सुपुर्दे खाक करने के लिए अभी दोनों की कब्र भी नहीं खुदी थी कि 70 वर्षीय शौकत की भी बुखार से मौत हो गई। गांव तीन मौत होने से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। 
विज्ञापन


उधर, ग्राम प्रधान सालिम भी बुखार से पीड़ित है। प्रधान ने बताया कि गांव में फरमान, तरजो, शाकिया, मंगता, अनवरी, सुल्ताना, सुलेमान, जहीर आलम, यूसूफ समेत सैकड़ों ग्रामीण बुखार से जूझ रहे हैं। ग्रामीण राजपाल, हाफिज नईम, महरदीन, गंगाराम, रमेश, धर्मपाल, फूलसिंह, इरशाद, हसन मेंहदी आदि ने विभाग की लापरवाही पर भारी रोष जताया। ग्रामीणों ने यहां प्राथमिकता से हेल्थ कैंप लगाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed