{"_id":"5db325de8ebc3e93d0286aca","slug":"fever-in-havoc-five-people-died-in-a-week-devband-news-mrt4504672191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बचीटी गांव में बुखार का कहर, एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचीटी गांव में बुखार का कहर, एक सप्ताह में पांच लोगों की मौत
विज्ञापन
कुलसत गांव में स्वास्थ्य टीम को मिले डेंगू के लार्वा को देखती महिलाएं
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। बचीटी गांव में एक सप्ताह के भीतर बुखार से पांच लोगों की मौत हो गई। अभी भी सौ से अधिक लोग बुखार से पीड़ित बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम ने स्वास्थ्य विभाग को गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाने के आदेश दिए हैं।
बचीटी में महरूनी (35) पत्नी नवाब, गफ्फार (80) पुत्र जबरदीन, मुश्ताक (40) पुत्र उमरदीन, सालिक (8) पुत्र शाहनजर और सुमित्रा पत्नी हरपाल की एक सप्ताह के भीतर बुखार हो गई। परिजनों ने उन्हें सहारनपुर में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों द्वारा कराए गए जांच में उक्त पांचों लोगों को डेंगू होना बताया था। इनमें से तीन को मेरठ भेजा गया। जिनमें सालिक और महरूनी की मौत बृहस्पतिवार को हो गई, जबकि अन्य तीन लोगों की मौत एक सप्ताह के भीतर हुई है। गांव में एक सप्ताह के अंदर हुई पांच मौतों से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं, बुखार पीड़ित करीब 10 लोगों का सहारनपुर व मेरठ में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को जैसे ही मीडिया के माध्यम से एसडीएम को बुखार से हुई मौतों की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग को गांव में कैंप लगाने के आदेश दिए। ग्राम प्रधानपति मोमीन त्यागी ने बताया कि गांव में अब भी 100 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। सफाई अभियान दौरान नालियों में एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जा रहा है, साथ ही फॉगिंग भी कराई गई।
बचीटी में स्वास्थ्य शिविर लगाने के दिए आदेश
बचीटी गांव में स्वस्थ्य विभाग की टीम को जांच शिविर लगाने के आदेश दिए गए हैं, साथ ही गांव में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ दवाइयां वितरित कराई जाएगी। -राकेश कुमार सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
देवबंद में डेंगू बुखार से नहीं हुई कोई मौत
देवबंद ब्लाक में अब तक डेंगू बुखार से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। वायरल या टाइफाइड ज्यादा चल रहा है। बचीटी गांव नागल ब्लाक में आता है। वहां के चिकित्सा अधीक्षक से बात हो गई है। कल टीम गांव जाकर बुखार पीड़ितों की जांच करेगी। जिन लोगों की ग्रामीण डेंगू बुखार से मौत होना बता रहे हैं उनकी रिपोर्ट भी चेक की जाएगी। - डा. इंद्राज सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, सीएचसी देवबंद
स्वास्थ्य टीम को कुलसत के कई घरों में मिला डेंगू का लार्वा
कुलसत गांव में बुखार से चार लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। कई स्थानों पर खाली बर्तनों में डेंगू का लार्वा मिला है। जिन्हें नोटिस किए गए हैं। चिकित्सा अधीक्षक डा. इंद्राज सिंह ने बताया कि केंदुकी गांव में जिस महिला की मौत डेंगू से बताई गई उसका सिर्फ एक टेस्ट डेंगू पाजिटिव आया था। केंदुकी और कुलसत में फॉगिंग कराने के साथ हेल्थ कैंप लगाकर रोगियों की जांच कराई जा रही है।