{"_id":"595158f44f1c1b805b8b47d2","slug":"festival-of-eid","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर आया ईद का त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम लेकर आया ईद का त्योहार
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलेभर में ईद का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत शहर की मुख्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद मुस्लिमों ने मुल्क में अमनो-अमान और बेहतरी के साथ भाईचारे और सौहार्द की दुआ की। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।
सोमवार को शहर समेत जिलेभर में मुस्लिमों ने ईद पूरी उमंग और उत्साह पूर्वक मनाया। त्योहार को लेकर मुस्लिमों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही नए परिधान पहने और इत्र की खुशबू से लबरेज मुस्लिम लोग, बच्चे ईदगाह और अन्य मुख्य मस्जिदों पर ईद की नमाज के लिए पहुंचने लगे थे। सुबह पौने आठ बजे ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज हुई।
शाही इमाम मौलाना मौहम्मद जाकिर ने ईद की नमाज अदा कराई। कहा कि ईद का त्योहार मुहब्बत का पैगाम लेकर आता है। इस दिन आपसी गिले-शिकवे भुलाकर नमाज के बाद गले मिलते है। शरीयत का भी यह तकाजा है कि समाज के लोग इत्तेहाद और मुहब्बत के साथ जिंदगी गुजारें। गरीबों को भी ईद की खुशियों में शामिल करें। नमाज के बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ कराई।
विज्ञापन
मुल्क तभी तरक्की कर सकता है, जब यहां के रहने वाले एक साथ मिल कर मुल्क की बेहतरी के लिए अच्छा सोच कर आगे आकर काम करें। इस दौरान डीएम जीएस प्रियदर्शी, एसएसपी अनंत देव, एसपी सिटी ओमवीर सिंह, एडीएम सुनील कुमार सिंह, सीओ डॉ तेजवीर सिंह, शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा आदि अधिकारियों और शहर काजी जहीर आलम, गौहर सिद्दीकी आदि ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।
ईदगाह के अलावा शहर में खालापार में हौज वाली मस्जिद, मस्जिद फखरशाह, मस्जिद हौज वाली सरवट गेट, मस्जिद पीर वाली मल्हूपुरा, मस्जिद लियाकतपुरा चौड़ी गली लद्दावाला, विकास भवन के सामने मस्जिद नुमाइश कैंप, मस्जिद मुहम्मदी पुजाए वाली रहमतनगर में ईद की नमाज अदा की गई।
रूट डायवर्ट किया
मुजफ्फरनगर। ईदगाह पर भारी तादाद में लोगों ने नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाजियों की कतारें हनुमान चौक तक नजर आईं। इस कारण नमाज के दौरान शहर का यातायात डायवर्ट कर दिया गया था। नमाज के दौरान ईदगाह और अन्य मस्जिदों पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
काली पट्टी बांधकर मनाई ईद
देश-विदेश में मुस्लिमों के खिलाफ हो रही साजिश के विरोध में युवकों ने काली पट्टी बांधकर ईद मनाई। उन्होंने बांह पर काली पट्टी बांध कर नमाज अदा कर पर इस साजिश के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया गया। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर ईद से पहले यह संदेश वायरल हुआ था कि बल्लभगढ़ के जुनैद की चलती ट्रेन में हत्या का मुस्लिम समाज के लोग काली पट्टी बांधकर अपना रोष प्रकट करें। इस संदेश के वायरल होने पर युवक की हत्या और देश विदेश में मुस्लिमों के खिलाफ हो रही साजिश के विरोध में नमाज के दौरान नमाजियों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया।