फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fervor in Muzaffarnagar city

शहर में उल्लास का माहौल

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fervor in Muzaffarnagar city
रोशनी से जगमगाता शहर का बालाजी मंदिर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शहर में उल्लास का माहौल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन को लेकर मंदिर और धार्मिक केंद्रों में अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। शहर के मंदिरों में राम दरबार की विशेष साज सज्जा की गई है। रामायण अखंड पाठ और राम संकीर्तन चल रहे हैं।
अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर के शिलान्यास मुहूर्त को लेकर शहर में उल्लास का माहौल है। हनुमान मंदिर में राम दरबार फूलों से सजाया गया है। पंडित कमल नारायण शास्त्री के अनुसार विशेष पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन उपरांत 108 दीये जलाए जाएंगे। मीनाक्षी चौक स्थित राम मंदिर, आर्य पुरी के राम दरबार, बालाजी धाम स्थित राम मंदिर, गांधी कालोनी के लक्ष्मी नारायण मंदिर और नई मंडी के संकीर्तन भवन के राम दरबार में धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए हैं। मोहल्ला केशवपुरी मंदिर, शामली रोड़ पर अवध नारायण मंदिर, कचहरी परिसर स्थित राममंदिर समेत जिले भर में राम मंदिर बनने की शुभ बेला पर भव्य तैयारियां की गई हैं। टाउन हॉल रोड पर बाला जी चौक को रोशनी से सजाया गया है। समिति पदाधिकारी अरविंद गुप्ता ने बताया कि दीये जलाने के प्रबंध किए गए हैं। धार्मिक केंद्रों में श्रद्धालु राम चरित मानस तथा हनुमान चालीसा पाठ में श्रद्धा एवं भक्ति में लगे हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदू महा सभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पांच सौ बरस के संघर्ष और हिंदू वीरों के बलिदान से अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का संकल्प पूरा हो रहा है। बुधवार को बाजारों को भगवा ध्वज से सजाएंगे। पुष्प वर्षा के साथ 501 दीपक जलाएं जाएंगे। अनिल राणा, सचिन, अमित कुमार, श्रेया सिंह, अनिता, संगीता, विनोद शर्मा, सुरेंद्र मित्तल आदि मौजूद रहे। उधर, आर्य समाज नई मंडी के पूर्व प्रधान आनंद पाल सिंह आर्य एवं आरपी शर्मा ने बताया कि संतोष विहार में वैदिक संस्कार चेतना केंद्र पर मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में वैदिक यज्ञ होगा। जिसमें ब्रह्म आचार्य दयादेव तथा स्वामी सत्यवेश, स्वामी योगानंद, आचार्य गुरुदत्त आर्य तथा आरएसएस के वरिष्ठ नेता जयपाल सिंह भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed