फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female teacher sank after a car fallen into gang Bahar in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: खतौली गंगनहर में गिरी कार, शिक्षिका डूबी

Mon, 07 Mar 2022 10:12 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 07 Mar 2022 10:12 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर में गंगनहर पटरी के पास खतौली में अनियंत्रित कार गंगनहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक कूद गया, जबकि पिछली सीट पर बैठी उसकी शिक्षिका भाभी डूब गई। पुलिस कार निकलवाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Female teacher sank after a car fallen into gang Bahar in Muzaffarnagar
नवे - फोटो : Amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां चौधरी चरण सिंह गंग नहर कांवड़ पटरी मार्ग खतौली में हाईवे अंडरपास के निकट एक कार नहर में गिर गई। पुलिस कार की तलाश करा रही है। 
विज्ञापन


हादसा सोमवार सुबह हुआ है। बताया गयाा कि कार मेरठ से मुजफ्फरनगर के पुरकाजी की ओर जा रही थी। कार चला रहा युवक नवेद संतुलन बिगड़ जाने के बाद कूद गया जबकि पिछली सीट पर बैठी महिला बाहर नहीं निकल सकी। महिला कस्तूरबा गांधी विद्यालय हरिनगर पुरकाजी में शिक्षिका बताई जा रही है। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा है। कार को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गंगनहर पटरी के पास खतौली में अनियंत्रित कार गंगनहर में गिर गई। हादसे के दौरान कार चला रहा युवक कूद गया, जबकि पिछली सीट पर बैठी उसकी शिक्षिका भाभी डूब गई। पुलिस कार निकलवाने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि मेरठ की रसूलनगर जाकिर कॉलोनी निवासी  गुलबहार (34) पत्नी बाबर पुरकाजी के हरिनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में शिक्षिका है। रविवार को अपने घर गई थी। सोमवार सुबह उसका देवर  देवर नवेद हसन कार से उसे  वैगनऑर कार से छोडऩे के लिए जा रहा था।


खतौली में गंगनहर पर  सामने से आई कार को बचाने के चक्कर में वैगनऑर अनियंत्रित हो गई। नवेद खिडक़ी खोलकर कार से कूद गया। कार गंगनहर में गिर गई। नवेद ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। पुलिस को जानकारी दी गई। एसडीएम जीत सिंह राय, तहसीलदार आरती यादव और सीओ बुढ़ाना मौके पर पहुंचे। कार को नहर से निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed