फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female patients will be tested in the presence of attendants

Muzaffarnagar News: तीमारदार की मौजूदगी में होगा महिला मरीज का परीक्षण

Sat, 28 Dec 2024 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Female patients will be tested in the presence of attendants
मुजफ्फरनगर। सीएमओ ने सभी निजी और सरकारी पुरुष चिकित्सकों के लिए निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देशित किया है कि किसी भी महिला मरीज का परीक्षण यदि पुरुष चिकित्सक करते हैं तो उस समय महिला तीमारदार अथवा महिला स्वास्थ्यकर्मी की मौजूदगी अनिवार्य है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने जनपद के सभी सीएचसी, पीएचसी एवं स्वास्थ्य उपकेंद्र और निजी चिकित्सालयों को निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी और निजी चिकित्सकों को निर्देशित किया गया कि जब भी किसी महिला का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श या उपचार दिया जा रहा हो, तो इस दौरान अकेले पुरुष चिकित्सक या स्वास्थ्यकर्मी अकेला न हो। बल्कि महिला तीमारदार साथ होनी चाहिए। अगर किसी महिला के साथ महिला तीमारदार नहीं है तो ऐसी स्थिति में चिकित्सक किसी महिला स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति के दौरान ही स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व उपचार करेंगे।
विज्ञापन

सीएमओ ने जनपद के समस्त सरकारी चिकित्सालय एवं निजी चिकित्सालय को आदेशित करते हुए कहा कि अपने चिकित्सालय में महिला शिकायत निवारण समिति का गठन अवश्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि समिति के सदस्यों के नाम व दूरभाष नंबर चिकित्सालय के सूचना पट पर अवश्य लिखें जाने चाहिए।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed