{"_id":"58a1f8914f1c1b5f7ed84da4","slug":"female-inmates","type":"story","status":"publish","title_hn":"अविवाहित महिला बंदी ने अस्पताल में जन्मी बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अविवाहित महिला बंदी ने अस्पताल में जन्मी बच्ची
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 13 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
jail break
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविवाहित महिला बंदी ने डिलीवरी के दौरान बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची की छह घंटे के अंदर ही मौत हो गई। महिला ने फोन से आरोपी प्रेमी को बुलाने का प्रयास किया तो उसने फोन बंद कर लिया। वह हत्या के मामले में मंसूरपुर थाने से फरार है। पुलिस ने नवजात बच्ची का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में समाज सेवी संगठन ने बच्ची के शव को सुपुर्द ए खाक कराया।
जिला कारागार में मंसूरपुर क्षेत्र निवासी युवती 6 जून, 2016 को हत्या के मामले में 120 बी में जेल भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार युवती पर आरोप था कि गांव निवासी हत्यारोपी शातिर बदमाश से उसके संबंध थे। वह गर्भवती अवस्था में ही कारागार आई थी। रविवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई तो जेल अफसरों ने उसे जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया। अस्पताल में युवती ने एक बच्ची को जन्म दिया। छह घंटे बाद नवजात बच्ची की मृत्यु हो गई।
अफसरों ने युवती के परिजनों को मामले से अवगत कराया तो उन्होंने बात करने और मिलने से साफ इंकार कर दिया। परेशान युवती ने अपने प्रेमी का नंबर जेल अधिकारियों को दिया। युवती की प्रेमी से बात कराई गई। प्रेमी ने भी आने से इंकार कर दिया और बात करने के बाद फोन बंद कर लिया। सोमवार सुबह नई मंडी पुलिस ने बच्ची का पंचनामा भरकर उसका पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद सामाजिक संस्था ने उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया।