{"_id":"573e06df4f1c1b0f25ac71e5","slug":"female-detainees-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में महिला बंदियों ने अहाते का किया विरोध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में महिला बंदियों ने अहाते का किया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 20 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
जेल
- फोटो : jail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर जिला कारागार में महिलाओं की मिलाई के लिए बनाया जा रहा अहाते के काम को जेल अधीक्षक ने रोक दिया है। महिला बंदियों द्वारा विरोध करने पर यह कार्रवाई की गई। अब कारागार के भीतर ही अलग से इनकी मिलाई की व्यवस्था की जाएगी।
जेल में बंद करीब 60 महिला बंदियों को मिलाई के लिए पुरुष बंदियों के बीच जाना पड़ता था। महिला बंदियों की रोजाना 10 से 12 के करीब मिलाई होती है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने इनकी मिलाई को बाहर ही करवाने के लिए महिला जेल के बाहर एक अहाते के निर्माण का काम कई दिन पहले शुरू कराया था।
इसके निर्माण का पता चलने पर महिला बंदियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कहा कि जहां पहले मिलाई होती थी, उनकी मिलाई वहीं होनी चाहिए। विरोध के चलते अहाते के निर्माण के काम को रुकवा दिया है। जेल अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि कारागार के भीतर ही टिनशेड वगैराह डालकर महिला बंदियों की मिलाई की व्यवस्था कराई जाएगी।