फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Female constable doing duty with 11 month old son

कोरोना वॉरियर्स- 11 माह के बेटे के साथ ड्यूटी कर रही महिला आरक्षी

Sat, 18 Apr 2020 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Female constable doing duty with 11 month old son
11 माह के बेटे के साथ ड्यूटी कर रही महिला आरक्षी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, पुरकाजी। थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मी मां व पत्नी के दायित्व पर फर्ज को तरजीह देते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। पति से सैकड़ों किलोमीटर दूर अपने 11 माह के बेटे को साथ लेकर महिला कांस्टेबल कोरोना के खिलाफ जंग में सबको प्रेरित कर रही है।

जनपद गाजियाबाद निवासी मोनिका सिंह पुरकाजी थाने में वर्ष 2017 से तैनात हैं। करीब तीन साल पूर्व मोनिका की शादी जनपद हापुड़ निवासी पुलिस विभाग में ही कार्यरत राजकुमार के साथ हुई थी। राजकुमार राजधानी लखनऊ में डायल-112 पर तैनात है। दंपती के 11 माह का बेटा रियांश है, जो मां के साथ ही रहता है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में पति से दूर रहते हुए मोनिका सिंह मुस्तैदी से ड्यूटी करते हुए बेटे का भी ध्यान रख रही हैं। मोनिका का कहना है कि ऐसे संकट में पुलिस का अहम रोल होता है। इस दौरान पति से भी केवल ड्यूटी को लेकर ही बात होती है। रोजाना जब वह बेटे को छोड़कर ड्यूटी के लिए क्वार्टर से निकलती है तो रोते बेटे को देख उसकी आंखों में भी आंसू आ जाते हैं, लेकिन देश के फर्ज के आगे वह सब कुछ भूल जाती है। उधर, पति राजकुमार भी सैकड़ों किलोमीटर दूर ड्यूटी करने के कारण वीडियो कॉल के माध्यम से ही पत्नी व बेटे को देखकर मन को बहला लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed