फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fear of bird plow due to death of crows in Qutubpur

कुतुबपुर में कौवों के मरने से बर्ड प्लू की आशंका

Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Fear of bird plow due to death of crows in Qutubpur
कुतुबपुर गांव में मरे हुए कौओं को कब्जे में लेकर जांच करती पशु चिकित्सकों की टीम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कुतुबपुर में कौवों के मरने से बर्ड प्लू की आशंका
विज्ञापन

मीरापुर/मुजफ्फरनगर। गांव कुतुबपुर के कब्रिस्तान और आबादी में 11 कौवों के मृत मिले। जिस कारण लोगों में बर्ड फ्लू आशंका बढ़ गई है। पशु चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंच गई।
मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में बुधवार शाम कुछ कौवे बेहोश होकर गिरने लगे। इनमें तीन कौवे गांव के कब्रिस्तान में गिरे और मर गए। आठ कौवे गांव में ही एक स्थान पर गिर गए और कुछ देर में मर गए। अचानक कौवों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन को सूचना दी। वन क्षेत्राधिकारी मोहन बहुखंडी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई। वन विभाग के अधिकारियों ने मामला पशु चिकित्सक का बताया।
विज्ञापन

रात्रि नौ बजे पशु चिकित्सा विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम ने मरे हुए कौवों को अपने कब्जे में ले लिया। कौवों के शव मिलने के मामले में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि कौवों को पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजा जा रहा है। फिलहाल बर्ड फ्लू को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। कौवों की मौत निमोनिया से भी हो सकती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्थिति स्पष्ट होगी।

मीरापुर के गांव कुतुबपुर में कौऔं के मरने पर मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़।

मीरापुर के गांव कुतुबपुर में कौऔं के मरने पर मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed