फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Father-son's death in accident

बेकाबू ट्रक ने पिता-पुत्र को रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Father-son's death in accident
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बाइक को हटाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के वहलना चौक के पास तेज गति से जाते ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के दौरान दोनों बाप-बेटा शहर से अपने गांव जड़ौदा लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जड़ौदा निवासी वहीद (60) और उसका बड़ा बेटा इंतजार (40) शुक्रवार को किसी काम से शहर आए थे। काम पूरा करने के बाद दोनों गांव लौट रहे थे। इंतजार बाइक चला रहा था, उसका पिता वहीद पीछे बैठा था। जब दोनों वहलना गेट के सामने मेरठ रोड से नेशनल हाईवे के मोड़ पर मुड़ रहे थे, तभी पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग खड़ा हुआ, जिसे लोगों ने दबोच लिया।
विज्ञापन


सूचना पाकर शहर कोतवाली और सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। चालक रामलीला टिल्ला निवासी रमेशचंद को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उनके पास मिले मोबाइल के जरिये दोनों की पहचान जड़ौदा निवासी पिता-पुत्र के रूप में हुई। बाप-बेटे की मौत की खबर पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन भी मोर्चरी पर आ गए। मृतक वहीद के छोटे बेटे दिलशाद ने सिविल लाइन थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलमेट नहीं पहने थे 
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि सड़क हादसे का शिकार हुए पिता-पुत्र में से कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। अगर वह हेलमेट पहने होते तो शायद उनकी जान बच सकती थी।

हादसे में वृद्ध की मौत, पांच घायल 
दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर बीआईटी पुलिस चौकी के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें वृद्ध की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। बिजनौर के गांव नसीरपुर निवासी शब्बीर पुत्र अलीमुद्दीन कई साल पूर्व परिवार समेत दिल्ली जाकर बस गए थे। शुक्रवार को परिवार में किसी की मौत हो जाने पर वह बच्चों समेत कार से नसीरपुर जा रहे थे। जब वह थाना रामराज क्षेत्र के देवल के पास दिल्ली-पौड़ी मार्ग पर पहुंची तो किसी वाहन को बचाने के प्रयास में उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

कार के पेड़ से टकरा जाने से साबिर उसकी पुत्रियां समरीन, आफरीन, टुब्बा, पुत्र मन्नू, मुबस्सिर और भतीजा जावेद घायल हो गए। पुलिस द्वारा घायलों को एंबुलेंस से जानसठ सीएचसी लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने शब्बीर (65) को मृत घोषित कर दिया। समरीन, आफरीन और मुब्बिसर की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया। मामूली रूप से घायल जावेद, मन्नू और टुब्बा की मरहम पट्टी कर डाक्टरों ने उन्हें वापस भेज दिया।

सड़क हादसे में किसान की मौत  
तितावी थाना क्षेत्र के बुड़ीना कलां निवासी मुकेश पुत्र बिजेपाल शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से तितावी शुगर मिल में गन्ना डालने जा रहा था। उसी दौरान तितावी के निकट एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिसमें मुकेश गंभीर घायल हो गया। उसको मुजफ्फरनगर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई लोकेंद्र ने अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, दो श्रमिक घायल  
भोपा के गांव निरगाजनी का किसान देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना भरकर चीनी मिल मोरना में डालने जा रहा था। भोपा स्थित बैंक्वेटहॉल के करीब पहुंचा तो एक गन्ने की बुग्गी को ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार युवकों को बचाने के प्रयास में गन्ने से भरी ट्रॉली पलट गई।

चपेट में आकर बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाया और ट्रैक्टर व उसके चालक को कब्जे में ले लिया। घायल युवक नेमपाल और दिनेश निवासीगण शुक्रतारी हैं, जो बाइक पर सवार होकर भोपा मार्ग स्थित फैक्ट्री में मजदूरी करने जा रहे थे।

बेकाबू कार ने टक्कर मारी, आधा दर्जन घायल 
मोरना के जानसठ रोड पर एक कार ने बाइक सवार विशेष पुत्र ऋषिपाल निवासी शुक्रतारी को टक्कर मार दी। जिससे विशेष घायल हो गया और बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद कार ने सड़क किनारे साइकिल द्वारा जा रहे धनवंतरी पुत्र चंद्रपाल और रजनीश पुत्र रणधीर कश्यप निवासी भुवापुर तथा राजू पुत्र बीरसिंह निवासी मोरना को भी टक्कर मार दी।


इनके अलावा अन्य कई लोग भी कार की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक शावेज पुत्र अब्बास निवासी सादपुर को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक समेत सभी को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र मोरना पहुंचाया। जहां घायल कार चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed