{"_id":"6123b6948ebc3e7a191caeb3","slug":"father-son-including-buffalo-budgie-drowned-in-hindon-river-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: भैंसा-बुग्गी समेत नदी में डूबे पिता-पुत्र, ग्रामीणों की मदद से बची दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: भैंसा-बुग्गी समेत नदी में डूबे पिता-पुत्र, ग्रामीणों की मदद से बची दोनों की जान
Mon, 23 Aug 2021 08:24 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 23 Aug 2021 08:24 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में पिता-पुत्र भैंसा बुग्गी लेकर चारा लेने गए थे। रास्ते में हिंडन नदी पार करते वक्त गहराई में भैंसा के पैर डगमगाए और वह डूब गया। इसी दौरान पिता-पुत्र भी डूब गए।
विज्ञापन
हिंडन नदी
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर में चरथावल क्षेत्र के दूधली हिंडन नदी में डूबने से भैंसा ने दम तोड़ दिया, जबकि ग्रामीणों ने पिता-पुत्र को बचा लिया।
विज्ञापन
सोमवार को दूधली निवासी पाल्लू कश्यप अपने पुत्र कुलदीप के साथ भैंसा बुग्गी लेकर चारा लेने गया था। रास्ते में हिंडन नदी पार करते वक्त गहराई में भैंसा के पैर डगमगाए और वह डूब गया। इसी दौरान पिता-पुत्र भी डूब गए। शोर मचाने पर आसपास काम करने वाले लोगों ने दोनों को बेसुध हालत में बाहर निकाला। जबकि भैंसा ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों का कहना है मौके पर अवैध खनन के चलते नदी में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिस कारण से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
चरथावल में अकबरगढ़-बिरालसी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द किया। अकबरगढ़ निवासी सीताराम (55) किसी कार्य से साइकिल से बिरालसी जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिर गया। कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। आरोपी वाहन चालक का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन