{"_id":"6861337fab06cf8fbb00c344","slug":"father-and-son-cheated-for-rs-23-lakh-filed-a-case-by-accusing-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-148902-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बाप-बेटे ने की 23 लाख रुपये की ठगी, आरोप लगाकर लिखाया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बाप-बेटे ने की 23 लाख रुपये की ठगी, आरोप लगाकर लिखाया मुकदमा
विज्ञापन
-बचन सिंह कॉलोनी के लोगों ने कुछ दिन पहले एसएसपी को दिया था शिकायती पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की बचन सिंह कॉलोनी निवासी बाप-बेटे ने एक दर्जन से अधिक लोगों से लाखों की ठगी की है। नौ लोगों ने सामने आकर 23 लाख 15 हजार रुपये की ठगी किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
बचन सिंह कॉलोनी निवासी दर्जनों महिला-पुरुषों ने कुछ दिन पहले कार्यालय में एसएसपी को शिकायती पत्र दिया था। बताया कि उनकी गली में रहने वाला शुभम व उसका पिता रजनीश ने कॉलोनी निवासी काफी लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं। दोनों आरोपी लोगों को सस्ता सामान दिलाने सहित अनेक प्रकार के प्रलोभन देते थे। उन्होंने लोगों से अलग-अलग समय में मोटी रकम वसूल की है। यह दोनों ब्याज पर पैसा देने का भी काम करते हैं। इन दोनों ने एक नहीं बल्कि काफी लोगों से लाखों रुपये ठगे हैं। नौ लोगों ने एसएसपी को अपने साथ हुई 23 लाख 15 हजार की ठगी केे बारे में पुख्ता जानकारी दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर नई मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
-- -- -- -- -- -- --
इन लोगों से हुई ठगी-
पिंकी से 6 लाख 40 हजार, दीपक 3 लाख रुपये, प्रभा देवी 6 लाख रुपये, सीमा 2 लाख रुपये, राकेश कुमार 90 हजार रुपये, सुनील 1 लाख 55 हजार रुपये, सुधांशु 30 हजार रुपये, पंकज दक्ष 1 लाख 65 हजार रुपये, सचिन त्यागी से 1 लाख 35 हजार रुपये की ठगी हुई।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
इन्होंने कहा-
सीओ नई मंडी रुपाली रॉय ने बताया कि आरोपी बाप-बेटे की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। मामले की जांच भी शुरू की है।