फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fasting is kept to get the happiness and closeness of Allah: Kaiser

अल्लाह की खुशी और नजदीकी पाने के लिए रखा जाता है रोजा: कैसर

Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fasting is kept to get the happiness and closeness of Allah: Kaiser
देवबंद। दारुल उलूम वक्फ के वरिष्ठ उस्ताद मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि अल्लाह के बंदे सिर्फ अल्लाह ताआला की खुशी हासिल करने और नजदीकी पाने के लिए रोजा रखते हैं। वह सच्चे दिल से अपने रब की इबादत करते हैं।
विज्ञापन

रविवार को पवित्र रमजान माह की विशेषताओं पर रोशनी डालते हुए मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रमजान का महीना साल के सब महीनों में ज्यादा मुबारक व फजीलत वाला है। अल्लाह ने किसी माह को ये बुजुर्गी और अजमत नहीं अता फरमाई जो इस महीने को अता की है। इस माह में हर काम पर बेइंतेहा सवाब और बदला मिलता है। इस माह में अल्लाह की रहमतें अपने बंदों को तलाश करती हैं। उन्होंने कहा कि जो नीयत के खरे पन के साथ अल्लाह की इबादत करते हैं, रोजा रखते हैं, नमाजें पढ़ते हैं और कुरआन की तिलावत करते हैं चाहे वो रमजान हो या फिर आम दिन उसे बेहद सवाब मिलता है। उन्होंने कहा कि अल्लाह को दिखावा पसंद नहीं है वो दिलों की हालत को जांचता और देखता है जो अल्लाह के बंदे सिर्फ अल्लाह की खुशी हासिल करने के लिए और उसकी नजदीकी पाने के लिए रोजा रखते हैं, न कुछ खाते हैं, न पीते हैं और न दूसरे बुरे काम करते हैं, उन्हें अल्लाह दीन और दुनिया की बेशुमार दौलत अता करता है। मौलाना नसीम अख्तर शाह कैसर ने कहा कि रोजा इसका नाम नहीं कि आप न तो कुछ खाएं न कुछ पीयें, बल्कि खाने पीने के साथ साथ जुबान पर भी कंट्रोल करें, बुरा न कहें, बुरी बातें न करें, गाली गलौज न करें, निगाह पर भी काबू रखें, बुरी नजर डालने से रोकें और वो काम जिनसे रोजे में खलल पड़ता है उनसे अपनी हिफाजत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed