फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fast growing hotspots, 11 areas sealed

तेजी से बढ़ रहे हॉटस्पॉट, 11 इलाके हुए सील

Sat, 25 Apr 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Fast growing hotspots, 11 areas sealed
तेजी से बढ़ रहे हॉटस्पॉट, 11 इलाके हुए सील
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या के साथ ही हॉटस्पॉट भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते दो दिन में ही दो नए इलाकों में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 11 पर पहुंच गई है। जनपद के चारों कोनों में कोरोना रोगी मिल चुके हैं, जिनमें से तीन प्रमुख एंट्री मार्गों के इलाके अभी भी सील हैं।

जनपद में पहले तीन कोरोना संक्रमित की पुष्टि नौ अप्रैल को हुई थी। इनमें दो पुरकाजी और एक शेरपुर की मस्जिद में रुका था। साथ ही सिसौली की एक महिला को नोएडा में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित बढ़ते गए और शनिवार शाम तक रोगियों की संख्या 22 तक पहुंच गई। रोगियों के साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जिला मुख्यालय से शामली, उत्तराखंड, मेरठ और बिजनौर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर स्थित क्षेत्रों में कोरोना रोगी मिल चुके हैं। इनमें से सिसौली की महिला मंजू के ठीक होने के बाद कस्बे को हॉटस्पॉट से बाहर कर दिया गया है, लेकिन बीते दो दिन में नए कोरोना रोगी मिलने से दो नए हॉटस्पॉट बढ़े हैं। जिला मुख्यालय से उत्तर की ओर बसे पुरकाजी कस्बे और उससे जुड़े गांव भूराहेड़ी, भोजाहेड़ी, हरेंटी, लखनौती हॉटस्पॉट हैं। दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थित शेरनगर, कवाल और मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क को भी सील किया गया है। दक्षिण दिशा में बसें खतौली के जैननगर और इस्लामनगर मोहल्ले पहले से ही बंद हैं। इसके अतिरिक्त नगर का मोहल्ला किदवईनगर भी हॉटस्पॉट है। जिले में तेजी से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ने से हर कोई चिंतित है। इसके बावजूद सड़कों एवं बाजार में लोगों की आवाजाही कम नहीं हो रही। कस्बाई इलाकों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मिल रहे रोगी बड़े खतरे का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed