फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Fashion Splash - 2023: Society should be proud of daughters - Mandakini

बेटियों पर समाज को होना चाहिए गर्व : मंदाकिनी

Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Nov 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Fashion Splash - 2023: Society should be proud of daughters - Mandakini
श्रीराम कालेज में फैशन स्पलैश 2023 के समापन  कार्यक्रम  में मौजूद फिल्म अ​भिनेत्री मंदाकिनी। सं
फोटो समेत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। राम तेरी गंगा मैली फेम बॉलीवुड की अभिनेत्री मंदाकिनी ने कहा कि बेटियों पर बेटों की तरह गर्व करना चाहिए। बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं। वर्तमान में सिर्फ बेटियों को प्रोत्साहित किए जाने की आवश्यकता है।
श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में फैशन स्पलैश 2023 के अंतिम दिन शुभारंभ मुख्य अतिथि सानिया बिंदल, एमजी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन सतीश गोयल, विशिष्ट अतिथि बिंदल ग्रुप के चेयरमैन राकेश बिंदल, श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलिजेज के चेयरमैन डाॅ. एससी कुलश्रेष्ठ, संकल्प कुलश्रेष्ठ, डाॅ. प्रगति सक्सेना, मुक्ता कुलश्रेष्ठ, श्रीराम कॉलेज की अध्यक्ष डाॅ. पूनम शर्मा, प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अभिनेत्री मंदाकिनी और टीवी कलाकार राधिका गौतम शामिल हुईं। मंदाकिनी से मिलने पहुंचे प्रशंसकों की भीड़ रही। देर रात तक कार्यक्रम चलता रहा। अभिनेत्री ने कहा कि छात्राएं उच्च शिक्षा जरूर हासिल करें। अपने कौशल को निखारने के लिए लगातार अभ्यास करें। सभी माता-पिताओं को बेटियों को भी बेटों की तरह उच्च शिक्षा दिलानी चाहिए। बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ की थीम को वार्षिकोत्सव में शामिल कर फैशन की गतिविधि कराना सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छात्र-छात्राओं के हिस्से में आए इनाम
कार्यक्रम के दूसरेे दिन प्रदर्शित किए गए अलग-अलग थीम्स पर आधारित परिधानों के आधार पर चयनित बेस्ट ओर्नामेंट अवार्ड प्रिंस, विगिशा, रितिक और कार्तिक को दिया गया। बेस्ट कार्मिशियल कलेक्शन अवार्ड अतुल और कृष्णा, बेस्ट स्लोऐटस अवार्ड मंताशा एवं स्वाति, बेस्ट थीम कलेक्शन अवार्ड शिवानी, और अमिर बेस्ट क्रिएटिव डिजाइन का अवार्ड समां ने प्राप्त किया। बेस्ट रैंपवॉक अवार्ड आलिया, बेस्ट फोटोजनिक अनाघया, बेस्ट पर्सनालिटी अवार्ड नव्या ने प्राप्त किया। बेस्ट मेल मॉडल अवार्ड शिवम, हिमांशु द्वितीय और अन्नु तोमर तृतीय, सर्वश्रेष्ठ फीमेल मॉडल का प्रथम अवार्ड मनु को द्वितीय स्थान सलोनी और तृतीय शिवानी पांचाल को मिला।


इन छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
पहले राउंड की शुरूआत डिजाइनर्स इवनिंग गाउन वियर थीम रही। डिजायनर रेखा, भावना, शगुन, धनन्जय ने नेचर थीम पर परिधान तैयार किए। प्राकृतिक रंगो एवं बड़ सुंदर फेब्रिक में तैयार किया गया था, जिन्हें पहनकर विद्यार्थी, मॉडल्स ने पहनकर एक साथ रैंप पर कैटवॉक कर दर्शको का ध्यान आकर्षित किया। दूसरे राउंड में डिजाइनर्स धनंन्जय छोटी और आस्था जिंदल ने क्रिस्टल रेन गाउन थीम पर बडे ही आकर्षक गाउन तैयार किए। प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल, ललित कला के निदेशक डाॅ. मनोज धीमान, मीनाक्षी काकरान, नीतू सिंह, बिन्नू पुण्डीर, अनु नायक, रीना त्यागी, रजनीकांत, अमित त्यागी हंस, मयंक वर्मा, कहकशां मिर्जा, शिवानी बर्मन व रवि गौतम का योगदान रहा।

श्रीराम कालेज में फैशन स्पलैश 2023 के समापन  कार्यक्रम  में मौजूद फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी। सं

श्रीराम कालेज में फैशन स्पलैश 2023 के समापन  कार्यक्रम  में मौजूद फिल्म अभिनेत्री मंदाकिनी। सं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed