फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will surround electricity office from September 15

15 सितंबर से बिजली दफ्तर घेरेंगे किसान

Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers will surround electricity office from September 15
छपार में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सभा में किसानों को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी स? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
15 सितंबर से बिजली दफ्तर घेरेंगे किसान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि ऊर्जा निगम के कर्मचारी किसानों का शोषण कर रहे हैं। किसानों से अवैध तरीके से वसूूली की जाती है। इसके विरोध में 15 सितंबर को शहर में बिजली कार्यालय पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (तोमर) की सभा गांव बढ़ेडी में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि किसानों की समस्या पर किसी का ध्यान नहीं है। बारिश नहीं होने के कारण प्रदेश में सूखे की स्थिति है। किसानों की फसल का जो नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। बिजली विभाग किसानों का शोषण कर रहा है। कर्मचारी बिना सुविधा शुल्क के कोई काम नहीं करते, बिजली की दरें महंगी होने से और डीजल महंगा होने से किसान परेशान हैं। बिजली विभाग की समस्याओं को लेकर संगठन 15 सितंबर से मुजफ्फरनगर में ऊर्जा निगम कार्यालय पर किसानों की समस्याओं का समाधान होने तक धरना प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर सदर ब्लॉक अध्यक्ष निखिल चौधरी, पवन त्यागी, किरण पाल, धर्मेंद्र चंद्र बोस, रोहित चौधरी, अजय त्यागी, शुभम त्यागी, मुकेश गुर्जर, सत्यवीर चौधरी, देवेेंद्र चौधरी, सुमित कुमार, अंकित कुमार, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed