फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will protest in Delhi for one day on March 14: Tikait

Tractor Chain: राकेश टिकैत बोले- तंग न करे सरकार, 14 मार्च को किसान दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Tue, 27 Feb 2024 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 27 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest in Delhi for one day on March 14: Tikait
राकेश टिकैत - फोटो : Amar Ujala
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर ट्रायल किया गया है। सरकार किसानों को तंग न करे। किसानों को 26 फसलों पर एमएसपी की गारंटी का कानून चाहिए। 14 मार्च को एक दिन के लिए किसान दिल्ली जाएंगे।
विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर रामपुर तिराहा में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों ने शांतिपूर्ण तरीके से पांच घंटे हाईवे जाम किया है। ट्रैक्टर हाईवे पर एक साइड में खड़े किए गए थे। किसान अनुशासन के साथ रहे।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि जिस दिन सरकार गड़बड़ी करेगी तो किसान दिल्ली चले जाएंगे। सरकार किसानों को तंग न करे। गेहूं और अन्य फसलों पर भी गारंटी कानून बनना चाहिए। किसान को कर्ज नहीं बल्कि फसलों का अच्छा मूल्य देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को बदनाम कर रही पुलिस
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि किसान अनुशासन में रहे, लेकिन पुलिस-प्रशासन बदनाम करने की कोशिश कर रहा है। पुलिस को दिल्ली-दून हाईवे की जानकारी ही नहीं है। अवैध कट बंद नहीं किए गए और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त नहीं रही, जिस कारण कहीं-कहीं जाम लगा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने ही जाम खुलवाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed