फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will not give possession to DFCC

भैंसी में डीएफसीसी को कब्जा नहीं देंगे किसान

Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not give possession to DFCC
भैंसी में डीएफसीसी को कब्जा नहीं देंगे किसान
विज्ञापन

खतौली। रेलवे में किसानों की भूमि अधिग्रहण का मुद्दा कई दिनों से गरमा रहा है। भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत ने कहा कि बिना मुआवजा दिए किसान अपनी भूमि पर डीएफसीसी का कब्जा नहीं होने देंगे। जबरन कब्जा किया तो टकराव की स्थिति बन सकती है।
सोमवार को डीएफसीसी जमीन पर कार्य करेगी। गांव भैंसी के किसान रेलवे द्वारा अधिग्रहीत की जा रही भूमि के मामले में सख्त नजर आ रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा गांव में मुनादी कराकर डीएफसीसी का कार्य न रोके जाने सहित किसी तरह की रुकावट पैदा नहीं करने की नसीहत दी जा रही है। चेतावनी दी है कि किसी भी किसान ने सरकारी कार्य में रुकावट पैदा करने की कोशिश की, तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर, भाकियू तोमर के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल अहलावत ने कहा कि किसान बिना मुआवजा लिए अपनी जमीन नहीं देंगे। चाहे किसी भी स्थिति से गुजरना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जमीन पर जबरन कब्जा कराया, तो टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि कानून के तहत जितना मुआवजा बनता है, किसानों को दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी का कहना है कि सभी किसानों को करीब-करीब जमीन का मुआवजा दिया जा चुका है। कोई व्यक्ति कार्य में बाधा उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed