{"_id":"63a34599f8603211af66fb06","slug":"farmers-will-not-allow-highway-work-to-start-till-construction-of-underpass-rakesh-tikait-khatauli-news-mrt6187280124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अंडरपास के निर्माण तक शुरू नहीं होने देंगे हाईवे का काम : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अंडरपास के निर्माण तक शुरू नहीं होने देंगे हाईवे का काम : राकेश टिकैत
विज्ञापन
4-सिखेड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर धरना पर बैठे भाकियू के राकेश टिकैत
- फोटो : KHATAULI
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ/सिखेड़ा (मुजफ्फरनगर)। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सिखेड़ा बाईपास पर अंडरपास बनने तक पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। अधिकारी लंबे आंदोलन की घुट्टी पीनेे के बाद ही मानते हैं। जब तक सिखेड़ा बाईपास पर अंडरपास नहीं बन जाता, तब तक काम रुका रहेगा।
सिखेड़ा बाईपास पर चल रहे धरने प्रदर्शन में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की अंडरपास की मांग ठीक है। खेतों में जाने वाला कोई भी रास्ता बंद नहीं होने दिया जाएगा। बगैर लंबे आंदोलन की घुट्टी लिए अधिकारी नहीं मानने वाले। जब तक अंडरपास नहीं बनेगा सिखेड़ा बाईपास का कार्य रुका रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अंडरपास बनने तक किसानों का धरना खत्म नहीं होगा। इस दौरान मांगेराम त्यागी, बिट्टू ठाकुर, जोगेंद्र पहलवान, सचिन चौधरी, बिट्टू प्रधान सहित भाकियू के दर्जनों पदाधिकारी व सिखेड़ा के किसान सतेंद्र पंवार, नरेंद्र पंवार, सुभाष पंवार, अनार सिंह व आस-पास के कई गांवों के ग्रामीण मौजूद रहे।
अधिकारी पहुंचे, समाधान नहीं निकला
धरनास्थल पर पहुंचे जानसठ एसडीएम अभिषेक कुमार, हाईवे निर्माण कंपनी के मैनेजर व ब्रिज इंजीनियर के सामने किसानों ने अंडरपास, सरकारी नाली व अटके मुआवजे की समस्या को रखा। अधिकारियों ने उनकी मांगों व समस्याओं को एनएचएआई को भेजने की बात कही। कंपनी के मैनेजर ने बताया कि दो किलोमीटर में पहले ही चार अंडरपास बन रहे हैं। पांचवां अंडरपास नहीं बनाया जा सकता है। इस पर चौधरी राकेश टिकैत ने अधिकारियों को तीन अंडरपास बंद करने की बात कही।
विज्ञापन
किसानों ने कहा, एक चक्कर लगाकर दिखाएं अधिकारी
कसान सतेंद्र व अनार सिंह ने अधिकारियों सेे हाईवे का एक चक्कर लगाने की बात कही। किसानों का कहना था कि अंडरपास के बिना परेशानी होगी। किसानों का रोज का आवागमन रहता है।

5-सिखेड़ा में अंडरपास की मांग को लेकर किसान और भाकियू कार्यकर्ता धरना देते हुए- फोटो : KHATAULI