फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will get electricity supply for 10 hours daily

Muzaffarnagar News: किसानों को रोजाना 10 घंटे मिलेगी विद्युत आपूर्ति

Sat, 24 May 2025 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get electricity supply for 10 hours daily
मुजफ्फरनगर। कृषि पोषक फीडरों पर दिन में दो समय में करीब सात घंटे ही बिजली आपूर्ति देने के आदेशों पर विभिन्न संगठनों की ओर से नाराजगी जताए जाने पर शासन ने किसानों को बड़ी राहत दी है। यूपी पॉवर कारपोरेशन के चारों डिस्कॉम के लिए नया आदेश जारी किया गया है, जिसमें सभी जनपदों में किसानों को 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं। जनपद के किसानों को सुबह 7.45 से सायं 5.45 बजे तक 10 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

ऊर्जा निगम ने मार्च में कृषि पोषक फीडर से विद्युत आपूर्ति समय 10 से घटाकर सात घंटे कर दिया गया था। विरोध के चलते इसे नौ घंटे कर दिया गया। लेकिन फिर भी इसकी सप्लाई दो भागों में ही वर्गीकृत कर दिए जाने से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि सुबह 5.00 बजे से 12.00 बजे तक और दोपहर बाद 4.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति होने के कारण इतने कम समय में कटौती के साथ किसान फसलों की सिंचाई समय से नहीं कर पा रहे थे। विभिन्न किसान संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री से कृषि पोषक फीडरों पर एक मुश्त बिना कटौती किए हुए 12 घंटे विद्युत आपूर्ति देने की मांग की गई थी।
विज्ञापन


मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता प्रणाली नियंत्रण की ओर से कार्पोरेशन के चारों डिस्कॉम पूर्वान्चल, मध्यांचल, दक्षिणांचल और पश्चिमांचल को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें सभी जनपदों में कृषि पोषक फीडरों के लिए विद्युत आपूर्ति 10 घंटे निर्बाध करने के लिए कहा गया है। यह फैसला ग्रामीण क्षेत्र के खेती- किसानी वर्ग के लोगों को राहत देने वाला बताया जा रहा है। जनपद में कृषि पोषक फीडरों को प्रतिदिन सुबह 7.45 से सायं 5.45 बजे तक निर्बाध 10 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed