{"_id":"60fefb4d8ebc3e580b0e5024","slug":"farmers-will-donate-blood-to-save-lives-of-others-muzaffarnagar-news-mrt5491674129","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करेंगे किसान
विज्ञापन
छपार टोल प्लाजा धरने पर मौजूद भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान करेंगे किसान
छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। जनपद के छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने कोरोना की तीसरी लहर आने से पहले शिविर लगाकर रक्तदान करने की घोषणा की। किसानों ने कहा कि दूसरी लहर के दौरान खून और ऑक्सीजन की कमी के कारण काफी लोगों की जान चली गई थी। इसलिए दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तदान किसान करेंगे।
कृषि कानूनों के विरोध में छपार टोल प्लाजा पर चल रहे भाकियू के अनिश्चितकालीन धरने के 63वें दिन कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। इस बार किसी भी मरीज की मौत न हो, इसके लिए भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर ही रक्तदान शिविर लगाकर रक्तदान करेंगे। इसके लिए डीएम व सीएमओ से वार्ता कर टोल प्लाजा पर रक्तदान शिविर लगाए जाने की बात की जाएगी। वहीं, किसानों को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। उन्हें अधिकांश पेड़ नीम व पीपल के लगाने के लिए दिए जाएंगे, ताकि वातावरण शुद्ध हो और ऑक्सीजन की भरपूर उपलब्धता रहे। इस दौरान सरदार बूटा सिंह, ऋतुप्रण, फरमान, मुकीम, बिट्टू राठी, शशि, गुलजार, लखविंदर सिंह, कुलदीप, ललित त्यागी, विवेक, बिसतपाल और सोनू आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 63वें दिन भी जारी रहा। ठाकुर कुशलपाल सिंह ने किसानों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस संबंध में कार्यकर्ताओं की टीम गठित की जाएगी। यह टीम किसानों को अपने घेर व खेतों में पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करेगी, ताकि पर्यावरण की रक्षा हो सके।