फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers will be rich with mustard crop

सरसों की बंपर पैदावार होने से किसानों के चेहरे खिले

Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers will be rich with mustard crop
सरसों की बंपर पैदावार से किसान होंगे मालामाल
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद क्षेत्र में इस बार सरसों की बंपर पैदावार होने से किसानों के चेहरे खिले उठे हैं। किसानों का कहना है कि सरसों की फसल में इस बार रोग नहीं था, जिस कारण अच्छी फसल रही।
भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी और चंदेना कोली के किसान यशपाल चौधरी ने बताया कि इस बार सरसों के दाम गत वर्ष के मुकाबले अच्छे हैं। सरसों की पैदावार करने वाले किसानों को दोहरा लाभ मिल रहा है। सरसों में कोई रोग नहीं लगा और डेढ़ क्विंटल प्रति बीघा के औसत से पैदावार हुई। जबकि पिछले साल यह पैदावार पौन या एक क्विंटल तक ही थी। किसान राजपाल सिंह और आदेश त्यागी ने बताया कि गांवों में ही व्यापारी छह से सात हजार रुपये प्रति क्विंटल की दर से सरसों खरीदने के लिए किसानों से संपर्क कर रहे हैं। पीली सरसों की मांग इस बार बहुत ज्यादा है।
विज्ञापन

वहीं, आढ़ती बलराम सिंघल ने बताया कि आज बाजार में सरसों 5800 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिकी है। जबकि दो दिन पहले बाजार भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल था। सरसों के तेल के कारोबारी विनय कुच्छल ने कहा कि भले ही सरसों के दाम पिछले वर्षों से कुछ ज्यादा हैं लेकिन इस बार सरसों का दाना स्वस्थ और बड़ा है। उसमें तेल पहले की तुलना में ज्यादा है। वहीं, मंडी उपनिदेशक रिंकी जायसवाल ने बताया कि राजस्थान और अलीगढ़ तक के खरीदार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सरसों खरीदने को पहुंच रहे हैं। जनपद में किसान अब तक 5 हजार मीट्रिक टन सरसों बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed