फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers were motivated to grow coarse grains

Muzaffarnagar News: मोटे अनाज की पैदावार के लिए किसानों को किया प्रेरित

Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 01 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers were motivated to grow coarse grains
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। विकास खंड के उपसंभागीय कृषि सभागार में एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख चौधरी नरेंद्र सिंह रहे।
उन्होंने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही किसानों के लाभार्थ योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुंचाने के लिए ब्लॉक के कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों की सराहना की। प्रशिक्षण में डॉक्टर सत्यवीर सिंह सिरोही और कृषि विज्ञान केंद्र चितौड़ा की वैज्ञानिक डॉ़ पूजा ने किसानों को मोटे अनाज जैसे रागी, मक्का, सांवा, ज्वार, बाजरा इत्यादि की बुआई और उपयोगिता के विषय के बारे में जानकारी दी।

प्रशिक्षण में पशुपालन विभाग से उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉक्टर स्नेहा निर्वाल ने भी पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वरिष्ठ प्राविधिक सहायक संदीप कुमार ने भी किसानों को मोटे अनाज की पैदावार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान ध्यान सिंह ने की। कार्यक्रम में राकेश कुमार, अश्विनी, चन्द्रसेन, ब्लॉक तकनीक प्रबंधक राजीव कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवपाल कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed