{"_id":"5ff0bf238ebc3e419f6b9d21","slug":"farmers-welfare-mission-will-start-from-january-6-muzaffarnagar-news-mrt5186182199","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जनवरी से शुरू होगा किसान कल्याण नमिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जनवरी से शुरू होगा किसान कल्याण नमिशन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि छह जनवरी से जिले में किसान कल्याण मिशन शुरू होगा। प्रदेश में किसानों की आय को दोगुनी करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।
डीएम ने बताया कि अभियान किसान कल्याण मिशन के रूप में चलाया जाएगा। यह अभियान छह जनवरी से प्रारंभ होगा। जनपद के प्रत्येक विकास खंड पर एक निश्चित तिथि पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान के तीन मुख्य भाग होंगे। जिसमें महिलाओं की सहभागिता रहेगी। इसके लिए जनपद स्तरीय तीन सप्ताह की कार्ययोजना बनाई गई है। प्रत्येक बुधवार को जनपद के प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्रों से आच्छादित होने वाली विधान सभा क्षेत्रों में एक विकास खंड में इसका आयोजन होगा। आयोजन तहसील दिवस या किसी राजकीय अवकाश के दिन आयोजित नहीं होगे।
ब्लाक स्तर पर नोडल अधिकारी सभी नियुक्त किए गए हैं। सदर में बीडीओ के साथ डीआईओएस लगाए गए हैं। जानसठ में जिला उद्यान अधिकारी को बीडीओ के साथ लगाया गया है। बुढ़ाना में बीएसए, चरथावल में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, खतौली में जिला पूर्ति अधिकारी, बघरा में जिला गन्ना अधिकारी, पुरकाजी में सहायक निदेेशक मत्स्य, मोरना में जिला पंचायत राज अधिकारी, शाहपुर में अधिशासी अभियंता खंड गंगनहर को बीडीओ के साथ लगाया गया है।