फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers uproar over increase in prices of diesel, petrol

पेट्रोल और डीजल की दामों में वृद्धि पर गरजी भाकियू

Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers uproar over increase in prices of diesel, petrol
खतौली में एसडीएम और सीओ को ज्ञापन देते भाकियू नेता राजू अहलावत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि पर गरजी भाकियू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देश में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में भाकियू ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने तहसील में धरना देते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया गया।
सदर तहसील में धरनास्थल पर हुई सभा में भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान ने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से खेती पर लागत लगातार बढ़ती जा रही है। इस हालत में खेती किसान के लिए घाटे का सौदा हो जाएगी। डीजल और पेट्रोल के दामों के बढ़ने से आम आदमी की कमर टूट गई है। सरकार को तुरंत इनके मूल्यों पर अंकुश लगाना चाहिए। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए तहसील प्रांगण में धरना शुरू कर दिया। कुछ देर धरने के बाद एसडीएम सदर दीपक कुमार को ज्ञापन सौंपा गया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम दिए गए ज्ञापन में पेट्रोल और डीजल के दाम जनहित में कम करने की मांग की गई है। इस अवसर पर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी, नवीन राठी, विकास शर्मा, ठाकुर कुशलवीर सिंह, शक्ति सिंह, मांगेराम त्यागी, राहुल मलिक, जगमोहन पुंडीर आदि मौजूूद रहे।
विज्ञापन

‘किसानों की तोड़ दी कमर’
जानसठ। भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि सरकार द्वारा बढ़ाए गए डीजल के मूल्य ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम कुलदीप मीना को देकर सरकार से तेल के दामों में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग की गई। तहसील अध्यक्ष अशोक घटायन के नेतृत्व में तहसील पर धरना, प्रदर्शन किया गया। धरने पर ब्लॉक अध्यक्ष महकार सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव सतीश रायल, विपिन मेहदियान, मोरना ब्लॉक अध्यक्ष विकास, नगर अध्यक्ष सेंसरपाल आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम और सीओ को भी धरने पर बैठाया
खतौली। भाकियू मंडल महासचिव राजू अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खतौली तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। एसडीएम तथा सीओ को भी भाकियू कार्यकर्ताओं ने अपने बीच धरने में बैठा लिया। बाद में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम दिए नौ सूत्रीय मांग पत्र दिया वही प्रधानमंत्री के नाम छह सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी को सौंपा। भाकियू नेता राजू अहवालत ने बताया कि डीजल पर दाम बढ़ने से किसानों की कमर टूट रही है। धरना प्रदर्शन करने वालों में नीरज पहलवान, कपिल सोम, मनोज सहरावत, भरतवीर आर्य, अंकित राठी, सुनील प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed