फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers today Grjenge rightfully mills

हक के लिए मिलों पर आज से गरजेंगे किसान

Fri, 01 Apr 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में गन्ना भुगतान को लेकर रालोद एक अप्रैल से तितावी चीनी मिल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर रहा है। चीनी मिल पर बीते पेराई सत्र का भी 60 करोड़ रुपये बकाया है। भुगतान नहीं मिलने पर किसानों को आर्थिक संकट से गुजरना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी और सुधीर भारती ने बताया कि किसानों की लड़ाई उनकी पार्टी पूरी ईमानदारी के साथ लड़ेगी। जब तक किसानों का भुगतान नहीं हो जाता आंदोलन जारी रहेगा। इस बार लड़ाई आर पार की होगी।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजपाल बालियान ने धरने की सफलता को लेकर कई गांवों में बैठक की। किसानों ने तितावी पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने गांव किनौनी, पीनना और खेड़ी में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री योगराज सिंह, कंवरपाल फौजी, ब्रजबंधु सैनी, राजीव लाटियान, सतवीर वर्मा, राजू वाल्मीकि, संजय राठी, हर्ष राठी, विदित मलिक, हरेंद्र बालियान, रविंद्र पंवार, प्रभात मलिक ने जनसंपर्क किया।

तितावी चीनी मिल के प्रवक्ता मुनेश पाल ने बताया कि बीते सत्र के बकाया 60 करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिल 30 अप्रैल तक करेगी। चीनी की बिक्री और सरकार पर देय बिजली की धनराशि से यह भुगतान हो पाएगा।


प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा घोषित राहत राशियों से ही भुगतान हो पाएगा। सेंट्रल एक्साइज लोन और सॉफ्ट लोन से भी भुगतान का प्रयास किया जा रहा है। यह भी बताया कि इस सत्र में कम गन्ना आने से भी चीनी मिल को नुकसान उठाना पडा़। मिल का कहना है कि चीनी मिल 23 सालों से किसानों के साथ खड़ी है, आज नाजुक दौर से गुजर रही है, ऐसे में किसान सहयोग करें। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed