फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers to benefit due to ethanol plant: Balyan

एथनॉल प्लांट से होगा किसानों का भला: बालियान

Sun, 20 Oct 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Farmers to benefit due to ethanol plant: Balyan
एथेनॉल प्लांट लगने से होगा किसानों का भला: बालियान
विज्ञापन

भौराकलां (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि एथेनॉल प्लांट लगने से ही किसानों को अधिक लाभ होगा। सिसौली को जल्द तहसील बना दिया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा।
गांव हडौली में कार्यकर्ता सांस्कृतिक कुंभ में डॉ संजीव बालियान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बड़े नेताओं से जंग थी। जनता ने जिस तरह मेरा साथ दिया, इस कर्ज को मैं कभी चुका नहीं पाऊंगा। हमारा किसी से कोई विरोध नहीं है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद गन्ना मंत्री सुरेश राणा से कहा कि किसानों की भलाई के लिए एथेनॉल प्लांट जिले में लगाया जाना चाहिए। बालियान ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग योजना में काकड़ा-हडौली मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि गन्ना भुगतान जितनी तेजी से भाजपा ने किया है, अब से पूर्व कोई सरकार नहीं कर पाई। जो बकाया है वह भी जल्दी किसानों को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकार में प्रदेश और देश आगे बढ़ रहा है। चौधरी चरण सिंह के सपनों को भाजपा साकार कर रही है। एक साल में 100 क्रेशर के लाइसेंस जारी किए हैं। अब सुर्खियों में अपराध नहीं इनामी बदमाशों के मरने की खबर होती है। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए काम कर रही है। वह इस तरह की योजना बना रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हों। उन्होंने कहा कि 2013 की घटना सामान्य नहीं थी। अपराधियों पर कार्रवाई हो जाती तो हालात खराब नहीं होते। विधायक उमेश मलिक ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जहां सामान्य कार्यकर्ता विधायक और सांसद बन रहा है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, संचालन केपी मलिक ने किया। आयोजक अनुज बालियान रहे। पूर्व विधायक अशोक कंसल, अरविंद राज शर्मा, हरीश अलावत, अर्जुन तोमर, शरद शर्मा, रामनाथ, रजनीश, गौरव शर्मा आदि मौ जूद रहे।
विज्ञापन

बिजली घर का लोकार्पण हुआ
भौराकलां। हड़ौली में नवनिर्मित बिजली घर का लोकार्पण केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, विधायक उमेश मलिक और जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया। इस अवसर पर बिजली विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अटलबिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण
भौराकलां। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेई की गांव के चौराहे पर प्रतिमा लगाई गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, गन्ना मंत्री सुरेश राणा, विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी ने प्रतिमा का अनावरण किया। वहीं, भाजपा नेताओं ने महर्षि कालू कश्यप की शोभायात्रा का शुभारंभ भी किया। गांव में बैंडबाजों के साथ भाजपा नेताओं ने रोड शो भी किया। रोड शो के दौरान जनता ने पुष्प वर्षा की।

भौराकलां में भाजपा के कार्यकर्ता कुंभ में शामिल मंत्रीगण एवं अन्य भाजपा नेता।

भौराकलां में भाजपा के कार्यकर्ता कुंभ में शामिल मंत्रीगण एवं अन्य भाजपा नेता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

भौराकलां में भाजपा के कार्यकर्ता कुंभ में शामिल कार्यकर्ता।

भौराकलां में भाजपा के कार्यकर्ता कुंभ में शामिल कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed