{"_id":"600dbd388ebc3e31aa221586","slug":"farmers-take-out-tractor-rally-in-sisauli-muzaffarnagar-news-mrt5221528158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसौली में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसौली में किसानों ने निकाला ट्रैक्टर जुलूस
विज्ञापन
सिसौली में तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालते किसान।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सिसौली में किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाली
सिसौली (मुजफ्फरनगर)। 26 जनवरी के मद्देनजर अभ्यास करते हुए किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल अपनी ताकत का अहसास कराया। किसानों ने कहा कि नाइंसाफी किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत इस बार किसानों ने दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की हुई है। इसकी तैयारी के मद्देनजर रविवार को किसानों की राजधानी कहे जाने वाले कस्बा सिसौली में किसानों ने तिरंगे झंडे लगाकर ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर रैली निकालने के बाद किसानों ने सोमवार को सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली के लिए कूच करने की बात कही। इस दौरान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस का सम्मान करते हैं और किसानों को भी यह पर्व मनाने का अधिकार है। इसीलिए इस बार कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के तहत किसान भी 26 जनवरी को दिल्ली में एतिहासिक ट्रैक्टर रैली निकालेंगे।
इंस्पेक्टर ने की सर्वखाप मंत्री से वार्ता
शाहपुर। 26 जनवरी को दिल्ली में निकाली जाने वाली ट्रैक्टर रैली को लेकर इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने गांव शाहजुड़डी पहुंचकर देशवाल खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह, छोटे चौधरी शरणवीर सिंह व सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान से वार्ता की। इंस्पेक्टर ने सर्वखाप पदाधिकारियों के साथ ही किसान नेताओं से भी ट्रैक्टर रैली में कम से कम संख्या में जाने की अपील की। इस दौरान देशवाल खाप के छोटे चौधरी शरणवीर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर रैली की सभी तैयारियां हो चुकीं हैं। क्षेत्र के गांवों से सैकड़ों ट्रैक्टर रैली में शामिल होंगे। सभी किसान अपने साथ राशन व गुड़ भी लेकर जाएंगे। सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने ट्रैक्टर परेड में शामिल होने वाले किसानों से शांति बनाए रखने का आह्वान किया।