{"_id":"60d6223c8ebc3e798015c0ca","slug":"farmers-strike-continued-on-the-31st-day-at-the-toll-plaza-muzaffarnagar-news-mrt544486816","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोल पर 31वें दिन जारी रहा भाकियू का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोल पर 31वें दिन जारी रहा भाकियू का धरना
विज्ञापन
छपार (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना 31वें दिन भी जारी रहा। वहीं, बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होकर गाजीपुर बॉर्डर के लिए भी रवाना हुए हैं।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार और सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर भाकियू का कृषि कानूनों के विरोध में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार 31वें दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कार्यकर्ता किसान ट्रैक्टर यात्रा में शामिल होकर गाजीपुर बॉर्डर जाने के बावजूद टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं की काफी संख्या रही। मोनू राठी, मुकीम, इमरान, अलीजान, ओमपाल, रामकुमार त्यागी, जसबीर, अमित त्यागी और बिल्लू आदि भाकियू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर, रोहाना में भी टोल प्लाजा पर धरना 31वें दिन जारी रहा। शुक्रवार को धरने को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के प्रति सरकार की इस बेरूखी का बदला आगामी चुनाव में भाजपा को बुरी तरह से हराकर लिया जाएगा।