फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should not burn crop residue in the field: Dr. Sanjeev

खेत में फसल के अवशेष न जलाएं किसान : डॉ. संजीव

Sat, 25 Feb 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers should not burn crop residue in the field: Dr. Sanjeev
एक दिवसीय कृषक मेला और उत्पादन गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। ब्लाक मुख्यालय पर एक दिवसीय कृषक मेला और उत्पादन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. संजीव कुमार ने कहा कि किसानों को अपनी फसलों के फसल अवशेष खेत में नहीं जलाने चाहिए, इससे हानिकारक के साथ-साथ लाभकारी बैक्टीरिया भी खेत में मर जाते हैं। हमें अपने खेत में फसल अवशेष का प्रबंधन करना चाहिए।

वैज्ञानिक डा. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि किसान सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक अधिक लाभ उठाएं। राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. हरेंद्र कुमार ने पशुओं में होने वाली लंपी रोग, थनैला रोग, बांझपन आदि समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जगदीश प्रसाद दिवाकर ने कहा की किसान हरी खाद और गोबर की खाद का इस्तेमाल ज्यादा करें। उद्यान निरीक्षक नरपाल सिंह मलिक ने कहा कि किसान हमेशा प्रमाणित बीजों की बुवाई करें। समय समय पर अपने खेतों की मिट्टी की जांच अवश्य कराएं। एडीओ कृषि रक्षा बलवाल सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ मनोज कुमार, शील बायोटेक के निदेशक जेपी शर्मा, तकनीकी प्रबंधक संदीप कुमार ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में संतलाल, राजपाल, डा. मोहन, राजबाला, सुरेश, मानव कुमार, सुभाष, नरेंद्र, ओमवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed