फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Farmers should get paddy crop insured: Yatendra

किसान धान की फसल का बीमा कराएं: यतेंद्र

Thu, 27 Jul 2023 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get paddy crop insured: Yatendra
मुजफ्फरनगर। उप निदेशक कृषि यतेंद्र कुमार ने बताया कि शासन ने वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की खरीफ व रबी के मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की कार्य योजना जारी की है।
विज्ञापन

एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड को नामित किया गया है। धान की फसल के बीमे के लिए 189 ग्राम पंचायतों को सम्मिलित किया गया है। इसमें धान की फसल के लिए बीमित राशि 81600 रुपये एवं किसान द्वारा देय प्रीमियम राशि 1632 रुपये प्रति हेक्टेयर है। बीमा से आच्छादित जोखिम फसल की बुवाई न कर पाना, असफल बुवाई, फसल की मध्य अवस्था में क्षति, खड़ी फसलों को प्राकृतिक आपदा आदि शामिल है। गैर ऋणी कृषक अपना आधार कार्ड, फसल बुवाई का घोषणा पत्र, खतौनी की नकल, बैंक खाते का विवरण, आईएफएससी कोड के साथ निकट के काॅमन सर्विस सैन्टर अथवा बैंक शाखा, भारत सरकार के पोर्टल से फसल पर देय प्रीमियम अंश को जमा करते हुए अपनी फसल का बीमा करा सकते है। प्रीमियम राशि के अतिरिक्त अन्य कोई शुल्क बीमा के लिये देय नही है। खरीफ मौसम योजना में भागीदारी की अन्तिम तिथि 31 जुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed